Search

 
 
 

कोलकाता हवाई अड्डे से चक्रवाती तूफान के कारण स्थगित विमान सेवाएं फिर से शुरू

 
  Kolkata :  बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान रेमल को देखते हुए कोलकाता हवाई अड्डे पर 21 घंटे तक विमानों की आवाजाही रद्द कर दी गयी थी. लेकिन आज सोमवार को फिर से उड़ान सेवाएं शुरू कर दी गयी है. एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8.59 बजे इंडिगो के कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर विमान ने यहां उड़ान भरी जबकि कोलकाता में उतरने वाला पहला विमान गुवाहाटी से यहां पहुंचा स्पाइसजेट का विमान था. यह सुबह 09.50 बजे हवाई अड्डे पर उतरा था.                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रविवार को कोलकाता हवाई अड्डे से दोपहर 12.16 बजे आखिरी विमान ने उड़ान भरी थी

अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य उड़ानों के लिए चेक-इन जारी है. रविवार को कोलकाता हवाई अड्डे से दोपहर 12.16 बजे आखिरी विमान ने उड़ान भरी थी. हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में कुछ और समय लगेगा. रविवार आधी रात के आसपास आये चक्रवात के कारण कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश हुई. कोलकाता हवाईअड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए विमान संचालन को रद्द कर दिया था. अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएससीबीआई) के अधिकारियों की एक बैठक के बाद एहतियाती कदम उठाया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही