Search

 
 
 

Ramgarh News: पतरातू डैम में फ्लोटिंग बोट रेस्टूरेंट शुरू, म्यूजिकल फाउंटेन का भी लें आनंद

पतरातू डैम परिसर में फ्लोटिंग बोट रेस्टूरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन की शुरुआत हुई है. इसका उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को किया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: पतरातू डैम परिसर में फ्लोटिंग बोट रेस्टूरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन की शुरुआत हुई है. इसका उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को किया.

Uploaded Image

मंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है. राज्य सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.

 

पतरातू डैम झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाओं से पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा.

 

उन्होंने कहा कि म्यूजिकल फाउंटेन पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण का केंद्र बनेगा. संगीत, प्रकाश एवं जल की मनमोहक प्रस्तुति पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी.

 

वहीं, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के माध्यम से पर्यटक जलाशय के मनोहारी वातावरण के बीच भोजन एवं मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे. इससे पतरातू डैम आने वाले पर्यटकों के अनुभव में और अधिक विविधता आएगी.

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास से न केवल राज्य की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं. 

 

म्यूजिकल फाउंटेन एवं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के उद्घाटन के साथ पतरातू डैम पर्यटन क्षेत्र में एक नए आकर्षण का जुड़ाव हुआ है. इससे पतरातू डैम आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन एवं पर्यटन का एक नया अनुभव प्राप्त होगा और रामगढ़ जिले के पर्यटन विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

 

इस मौके पर विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी,  विधायक रामगढ़ ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही