Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अफ्रीकी देश कांगो में बाढ़ से भीषण तबाही, 176 लोगों की मौत

Kinshasa(Congo) : कांगो में भारी बारिश से भीषण तबाही हुई है. भूस्खलन और बाढ़ आ जाने से अबतक 176 लोगों की मौत हो चुकी है, साउथ किबु प्रांत में कालेहे इलाके में 4 मई को एक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई. बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में पानी भर गया. न्यामुकुबी गांव में रहने वाले मुपेंडा ने कहा कि बाढ़ से पूरे गांव में तबाही मच गई. मेरी मां, मेरे 11 बच्चे भी बह गए. वो जिंदा नहीं बचे. एक अन्य शख्स ने कहा कि बाढ़-भूस्खलन से हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हम सब मलबे में अपनों को ढूंढ रहे हैं. लोग खुले में सोने और रहने के लिए मजबूर हो गए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkkk-4.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें :किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-and-queen-camilla-charles-said-i-have-come-to-serve-not-to-rule/">किंग

चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, चार्ल्स बोले- राज करने नहीं, सेवा करने आया हूं

मरने वालों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी

इस अफ्रीकी देश के किवु प्रांत के गवर्नर ने बताया कि यहां कई घर पूरी तरह से डूब गए. स्कूल, अस्पताल भी पूरी तरह से तबाह हो गए. पीने के पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई है. अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है. ये आंकड़ा बढ़ सकता है. 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. हालांकि, लोकल सिविल सोसाइटी के मेंबर ने दावा किया है कि 226 शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkk-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानः">https://lagatar.in/pakistan-khalistan-commando-force-leader-paramjit-singh-panjwad-killed/">पाकिस्तानः

खालिस्तान कमांडो फोर्स का सरगना परमजीत सिंह पंजवाड़ मारा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही