Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के भागलपुर में बाढ़ का तांडव, कहारपुर और जहांगीरपुर के कई घर कोसी में समाये

बिहार के भागलगपुर में कोसी नदी का विकराल रुप देखने को मिल रहा है. कोसी नदी में कई दिनों से कटाव जारी है. इस कटाव से अब तक लगभग 40 से 50 पक्के मकान कट कर नदी में समा गये. वहीं कहारपुर और जहांगीरपुर में बड़े- बड़े आलीशान मकान ताश के पत्ते की तरह धराशाई हो गये. ऐसे खतरनाक मंजर को देखकर कोसी नदी के आसपास के लोग दहशत में आ गये हैं. नदी के किनारे जिन्होंने घर बनायें है वो ईंट और लकड़ी के अलावे महत्वपूर्ण सामानों को निकालने में लगे हुए हैं. नदी के किनारे रहने वाले लोग के आंखों में आंसू हैं, क्योंकि अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से घर का निर्माण किया था. आज उसके आंखों के सामने ही उनके सपनों का घर नदी समा गया. महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा इलाका मर्माहत है. नदी में घरों का समाने का सिलसिला निरंतर जारी है. इसे भी पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/patna-rjd-supremo-lalu-yadavs-health-improves-daughter-misa-bharti-shares-photo/">पटना

: राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा भारती ने शेयर की फोटो

सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं ग्रामीण

 कई घरों के कोसी नदी में समाने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं. गांव छोड़कर लोग अपने-अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण ले रहे हैं. गाड़ियों में सामानों को लादकर लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नदी के किनारे कटाव हो रहा है. लोगों ने कहा प्रशासन से कटाव को रोकने के लिए गुहार भी लगायी लेकिन सिर्फ खानपूर्ति ही किया गया. आशंका ये भी जतायी जा रही है अगर इस कटाव को नहीं रोका गया तो एक दिन पूरा का पूरा गांव ही नदी में समा जायेगा. आपको ये भी बता दें कि अब धीरे-धीरे कटाव नवगछिया की ओर तेजी से बढ़ने लगा है. हालांकि एसडीओ ने कटाव रोकने के आश्वासन दिये हैं. वहीं बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेत सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने जहांगीरपुर बैसी में हो रहे भीषण कटाव का निरीक्षण किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही