Search

 
 
 

संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, पाकिस्तान में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, 68 लोगों की मौत

 
Dubai : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और उससे सटे रेगिस्तानी इलाकों को मंगलवार को भारी बारिश हुई. बारिश से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. इतनी बारिश लोगों की कल्पना से बाहर थी. औसतन, दुबई शहर में एक साल में लगभग 88.9 मिमी बारिश दर्ज की जाती है. लेकिन मंगलवार को 12 घंटों में लगभग 100 मिमी और 24 घंटों में कुल 160 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/dubao-777.gif"

alt="" width="600" height="400" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/pak-111.gif"

alt="" width="600" height="400" />

दुबई का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जलमग्न हो गया, रनवे पानी में डूब गया

दुनिया के बेहतरीन शहरों में गिना जाने वाला दुबई पानी-पानी नजर आया. दुबई का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जलमग्न हो गया. रनवे पानी में डूब गया जानकारी के अनुसार दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए विमानों का संचालन रोका गया. शहर की सड़कें नदियों में तब्दील हो गयी. यहां तक कि लोगों को घरों में पानी भर गया. एयरलाइन फ्लाई दुबई ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने दुबई से प्रस्थान करने वाली अपनी सभी उड़ानों को बुधवार सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

12 अप्रैल से पाकिस्तान के कई प्रांतों में तेज बारिश जारी 

मंगलवार की सुबह, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की थी. पाकिस्तान में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं. वहां बारिश और बाढ़ के कारण 50 लोगों की मौत हो चुकी है. खैबर पख्तूनख्वा में बारिश के कारण त्राहिमाम है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार 12 अप्रैल से पाकिस्तान के कई प्रांतों में तेज बारिश जारी है,

बलूचिस्तान और खैबर पखतूनख्वा में इमरजेंसी घोषित

पाकिस्तान की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दक्षिण-पश्चिमी इलाकों, यानी बलूचिस्तान और खैबर पखतूनख्वा में इमरजेंसी घोषित की गयी है. लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. PDMA ने लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है. तूफान के कारण बलूचिस्तान में भारी तबाही मच सकती है. पाकिस्तान के मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक पूरे देश में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

ओमान में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गयी

ओमान में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गयी. यहां 18 लोगों की मौत होने की खबर है. इनमें 10 छात्र भी शामिल हैं, जिनकी दो दिन पूर्व उस समय मौत हो गयी थी, जब वे वाहन से बाढ़ वाले क्षेत्र को पार करने की कोशिश करते समय तेज धारा में बह गये. सोशल मीडिया पर दुबई, ओमान और बहरीन की बाढ़ वाली सड़कों पर फंसे हुए वाहन साफ नजर आ रहे हैं, [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही