Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सीतामढ़ी में कई पंचायतों में पानी घुसा

Advertisement
Advertisement
Patna: बीते चार दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. बारिश के साथ ही नेपाल से आनेवाली नदियों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है. इससे उत्तर बिहार की स्थिति गंभीर होती जा रही है.

नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है

जानकारी के अनुसार गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और कमला बलान सहित तमाम छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. चंपारण से लेकर मिथिलांचल तक नये क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. पूर्वी चंपारण में अरेराज-हाजीपुर एसएच-74 पर संग्रामपुर के इजरा के पास करीब एक किलोमीटर में दो फीट गंडक का पानी बह रहा है. बगहा के पिपरासी प्रखंड की सेमरा लबेदहा पंचायत में गंडक की बाढ़ से दर्जनभर घर और दो सड़कें बह गईं हैं. सीतामढ़ी के छह सात प्रखंड की तीन दर्जन से अधिक पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/deed-of-health-department-in-bihar-posting-of-dead-female-doctor-in-dmch/">बिहार

में स्वास्थ्य विभाग का कारनामाः मृत महिला डॉक्टर की DMCH में कर दी पोस्टिंग

भपसा नदी का बांध टूटा

बगहा की नौरंगिया दरदरी पंचायत के पचफेरवा में भपसा नदी का बांध टूट गया है. इससे दो दर्जन गांवों पर खतरा मंडराने लगा है. सिकरहना का बाढ़ का पानी लौरिया-नरकटियागंज पथ पर अशोक स्तंभ के पास डायवर्सन पर चढ़ गया है. अशोक स्तंभ परिसर में भी पानी फैलने लगा है. अरेराज की आधा दर्जन पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है. सुगौली, बंजरिया, केसरिया और पताही प्रखंड की कई पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं. डुमरिया घाट में गंडक नदी लाल निशान से ऊपर बह रही है. लाल बेगिया सिकरहना, लाल बाकेया गुवाबारी और अहिरौलिया में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/candidates-of-tata-steel-trade-apprentice-dont-forget-to-give-demo-test-between-31st-august-to-5th-september/">टाटा

स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के अभ्यर्थी 31 अगस्त से 5 सितंबर के बीच डेमो टेस्ट देना ना भूलें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही