Search

 
 
 

जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, स्वर्णरेखा डेंजर लेवल से 2.48 मीटर, खरकई 6.70 मीटर ऊपर बह रही

Jamshedpur News : लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. 18 अगस्त की रात 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं.
 
जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

Jamshedpur News : लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. 18 अगस्त की रात 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं. स्वर्णरेखा परियोजना के चंडिल कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लड सेल ने मेमो संख्या 170 के जरिए ताजा जलस्तर की जानकारी जारी की है. रिपोर्ट में दोनों नदियों का ट्रेंड Rising यानी बढ़ता हुआ बताया गया है.


स्वर्णरेखा खतरे के निशान से 2.48 मीटर ऊपर

मानगो ब्रिज साइट पर स्वर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर है. रात 10 बजे नदी का जलस्तर 123.980 मीटर दर्ज किया गया. इस तरह स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 2.48 मीटर ऊपर बह रही है. रिपोर्ट में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की बात कही गई है.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


खरकई 6.70 मीटर ऊपर पहुंची

आदित्यपुर ब्रिज साइट पर खरकई नदी का खतरे का निशान 129.00 मीटर है. वर्तमान जलस्तर 135.700 मीटर दर्ज किया गया है. यानी खरकई नदी खतरे के निशान से 6.70 मीटर ऊपर बह रही है. नदी में पानी बढ़ने के साथ बहाव भी तेज बना हुआ है.


निचले और तटीय इलाकों के लिए चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों जिलों के प्रशासन को निचले और नदी किनारे रहने वाले लोगों को तत्काल सतर्क करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है.


फिलहाल दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ता हुआ दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में जमशेदपुर और आदित्यपुर के निचले व तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही