Search

 
 
 

विकास और रोजगार पर फोकस : संजय मेहता

 
हजारीबाग सीट से चुनाव लड़ेंगे जेबीकेएसएस के संजय मेहता, पार्टी ने किया ऐलान Hazaribagh: हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है. सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. चुनावी समर में झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष मोर्चा ने भी ताल ठोक दिया है. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. तेज तर्रार व युवा नेता संजय मेहता को हजारीबाग लोकसभा सीट से जेबीकेएसएस का उम्मीदवार घोषित किया है. संसदीय क्षेत्र के खतियानी धारक युवक और युवतियों ने फैसले का स्वागत किया है. बता दें कि संजय मेहता ने हाल के दिनों में स्थानीयता व अधिकार को लेकर पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में कई जनसभा की. जनसभा में पार्टी को लोगों का समर्थन मिला था. वहीं चुनाव घोषणा के बाद संजय मेहता क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे है. संजय मेहता ने बताया कि अधिकार पाना है तो स्थानीय को लाना होगा. बाहरियो को भगाना होगा. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के लोग व युवा पीढ़ी जेबीकेएसएस के उद्देश्यों के साथ है. उन्होंने कहा कि जनता ने साथ दिया तो किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, हजारीबाग संसदीय क्षेत्र को विकास और रोजगार के मुद्दे पर आगे ले जायेंगे. इसे भी पढ़ें-महागठबंधन">https://lagatar.in/grand-alliance-has-shortage-of-candidates-people-are-not-boarding-the-sinking-boat-pratul/">महागठबंधन

के पास उम्मीदवारों का टोटा, डूबती नाव में नहीं सवार हो रहे लोग- प्रतुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही