Search

मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर करें फोकस : उपायुक्त

नगर परिषद और छावनी परिषद के अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक Ramgarh: लोकसभा चुनाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन और शत प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करने को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने बैठक की. अपने कार्यालय कक्ष में नगर परिषद और छावनी परिषद के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत जरूरी है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक हों. रामगढ़ जिला अंतर्गत नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक प्रतिष्ठान, मॉल, दुकानों आदि के साथ-साथ घरों में भी बड़ी संख्या में लोग रहते हैं. शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना बहुत जरूरी है. उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-अलर्ट">https://lagatar.in/ranchi-3-suspected-swine-flu-patients-found-samples-sent-to-lab/">अलर्ट

: रांची में मिले स्वाइन फ्लू के 3 संदिग्ध मरीज, ऐसे करें बचाव

लोगों को मतदान के लिए करें जागरूक : उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई वाहनों तथा सफाई मित्रों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स आदि का अधिष्ठापन, मतदान केंद्रों पर स्वच्छता से संबंधित श्रमदान, मतदान केंद्रों के समीप निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसेडर्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता, मतदान हेतु इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न पहचान पत्रों के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने, कोचिंग सेंटर, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर आदि में युवा मतदाताओं का पंजीकरण, सरकारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की पंजियों पर मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का इस्तेमाल मतदाता जागरूकता में करने, मतदाताओं को निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन एप डाऊनलोड करने के प्रति जागरूक करने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-anoop-jalota-danced-and-sang-sometimes-as-ram-sometimes-as-shyam/">गढ़वा

: अनूप जलोटा ने झुमाया, गाया- कभी राम बनके, कभी श्याम…

उपायुक्त ने दिये कई आवश्यक दिशा निर्देश

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नगर परिषद, छावनी परिषद, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सहित अन्य अधिकारियों को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सहित विभिन्न कारखानो में संचालकों सहित अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं योजनाबद्ध तरीके से मतदाता जागरूकता को लेकर प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp