Search

 
 
 

पलाश ब्रांड को विश्वसनीय बनाने पर जोर, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बाजार: दीपिका पांडेय

Ranchi News: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) एवं ‘पलाश’ ब्रांड के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.
 
पलाश ब्रांड को विश्वसनीय बनाने पर जोर

Ranchi News: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) एवं ‘पलाश’ ब्रांड के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बाजार तक पहुंच को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘पलाश’ को एक सशक्त, विश्वसनीय और व्यापक पहचान वाले ब्रांड के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाओं के हुनर, मेहनत और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है. महिला स्वयं सहायता समूहों को केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि स्थायी उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत इकाई के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है.

 

समीक्षा बैठक में उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, आकर्षक पैकेजिंग, प्रभावी ब्रांडिंग और आधुनिक मार्केटिंग रणनीति अपनाने के साथ-साथ ‘पलाश’ उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा की गई. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाना चाहिए.

 

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) अनन्य मित्तल सहित JSLPS के वरीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही