Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चारा घोटाला : CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला, 35 बरी, 90 दोषी करार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  26 साल पुराने चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में रांची सीबीआई की विशेष कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. 21 जुलाई को इस केस से जुड़े सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में 35 लोगों को बरी कर दिया गया. इसमें एनुल हक, राजेंद्र पांडेय, राम सेवक साहू, दीनानाथ सहाय, साकेत, हरीश खन्ना, कैलाश मनी कश्यप बरी, बलदेव साहू, सिद्धार्थ कुमार, निर्मला प्रसाद, अनीता कुमारी, एकराम, मो हुसैन, सनाउल हक, सैरु निशा, चंचला सिन्हा, ज्योति कक्कड़, सरस्वती देवी, रामावतार सिन्हा, रीमा बड़ाईक और मधु पाठक का नाम शामिल है. वहीं कोर्ट ने 90 आरोपियों को दोषी करार दिया है. (पढ़ें, लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-bail-of-vishnu-aggarwal-court-directs-ed-to-file-reply/">लैंड

स्कैम : विष्णु अग्रवाल की बेल पर कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश)

डोरंडा कोषागार से हुई थी 36.26 करोड़ की अवैध निकासी

डोरंडा कोषागार से 36.26 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़े मामले में तत्कालीन आपूर्तिकर्ता एवं पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी समेत 125 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे. यह घोटाला साल 1990 से 1995 के बीच हुआ था. चारा घोटाला मामले में 45 लोक सेवक व 9 महिला आरोपी भी शामिल हैं. ट्रायल के दौरान 62 आरोपियों का निधन हो चुका है. इस केस में 38 लोक सेवक समेत 124 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे. जिनमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं. कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत किये गये गवाहों और साक्ष्य के आधार पर 90 आरोपियों को दोषी करार दिया है. जिनकी सजा की बिंदु पर सुनवाई होगी. वहीं कोर्ट ने 35 आरोपियों को बरी कर दिया है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-one-crore/">रांची:

एक करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही