Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चारा घोटाला : लालू यादव को डेढ़ बजे सुनायी जायेगी सजा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में  लालू यादव को  डेढ़ बजे सजा सुनायी जायेगी.  लालू के वकील ने कोर्ट से गुहार लगायी है कि कम से कम सजा दिया जाये. वकील ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कम  सजा देने की मांग की है. वहीं CBI के वकील ने कहा है कि केस का ट्रायल लम्बा होना स्वाभाविक, यह घोटाला है, समाज देखना चाहता है कि ऐसे घोटाले करने वालों को क्या सजा होती है. ज़्यादा से ज़्यादा सजा होनी चाहिए. बता दें कि 15 जनवरी को इस मामले में लालू समेत 75 लोगों को दोषी करार दिया गया था. जबकि 24 अभियुक्तों को बरी किया गया है. चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई थी. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत किये गये गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर लालू यादव को दोषी पाया था.  सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार मामले में फैसला सुनाया है. तत्कालीन बिहार के डोरंडा थाने में 17 फ़रवरी 1996 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी. डोरंडा थाने में दर्ज कांड संख्या 60/96 को पटना हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने 16 अप्रैल 1996 को टेकओवर किया था. इसे भी पढ़ें - सजा">https://lagatar.in/lalu-yadav-in-tension-before-the-announcement-of-punishment-is-admitted-in-the-paying-ward-of-rims/">सजा

के ऐलान से पहले तनाव में लालू यादव, रिम्स के पेइंग वार्ड में हैं भर्ती

CBI ने 3 चार्जशीट अदालत में दाखिल की

पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच का आदेश 11 मार्च 1996 को दिया था. डोरंडा थाना में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीबीआई ने कुल 170 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 8 फरवरी 2001को इस मामले में संज्ञान लिया था. जिसके बाद CBI ने डोरंडा कोषागार से जुड़े इस मामले में 3 चार्जशीट अदालत में दाखिल की. इसे भी पढ़ें -आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-it-and-industries-minister-gowtham-reddy-dies-of-heart-attack/">आंध्र

प्रदेश के आईटी एवं उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

CBI ने 575 गवाह और 14 बक्से दस्तावेज प्रस्तुत किया था

सीबीआई द्वारा दर्ज किये गए कांड संख्या Rc/ 47 (A)96 में अब तक CBI ने 575 गवाह और 14 बक्से दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किये हैं. जिनके जवाब में बचाव पक्ष ने भी 25 गवाहों को प्रस्तुत कर अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की है. केस के प्रमुख अभियुक्त लालू यादव ने अपने बचाव में 7 गवाह कोर्ट में हाजिर किये थे. लेकिन लालू के यह गवाह उन्हे बेगुनाह साबित नहीं कर पाये  थे. इसे भी पढ़ें -गिरावट">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-sensex-fell-by-393-points-selling-in-it-and-banking-stocks/">गिरावट

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 393 अंक टूटा, आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही