Search

 
 
 

26 और 27 को कोहरा और धुंध का साया, 28-29 को बारिश की संभावना

 
Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 दिसंबर को सुबह हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. राज्य के कई ईलाकों में कोहरा भी छाया रहा. इसे भी पढ़ें -स्पेशल">https://lagatar.in/13-ias-promoted-to-special-secretary-rank/">स्पेशल

सेक्रेट्री रैंक में प्रोन्नत हुए 13 आइएएस

न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान पलामू में 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देवघर में 10.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

28 और 29 को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है. 28 को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना जताई गई है. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-content-of-seized-laptop-mobile-cannot-be-copied/">सुप्रीम

कोर्ट ने कहा- जब्त लैपटॉप, मोबाइल की सामग्री कॉपी नहीं कर सकते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही