Search

 
 
 

कोहरे का कहर, एक दर्जन से अधिक फ्लाइट कैंसिल, विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम

 
Ranchi : रांची सहित पूरे प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है. कोहरे के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक दर्जन से अधिक फ्लाइट आज कैंसिल कर दी गयी. आज गुरुवार को रांची एयरपोर्ट में विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही. जान लें कि छोटे विमान के लिए 900 से 1000 मीटर और बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए 1400 से 1500 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए.

रांची एयरपोर्ट से 27 जोड़ी फ्लाइट का शिड्यूल तय था 

आज 18 जनवरी को रांची एयरपोर्ट से 27 जोड़ी फ्लाइट का शिड्यूल तय था, जानकारी के अनुसार इनमें से 20 को कैंसिल करना पड़ा, 19 जनवरी को 22 जोड़ी फ्लाइट को उड़ान भरनी है. आज विजिबिलिटी कम होने के कारण हैदराबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा.

ये उड़ानें हुई रद्द

दिल्ली-रांची इंडिगो की फ्लाइट, मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस,दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस ,बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया,अहमदाबाद-रांची इंडिगो, बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया ,दिल्ली-रांची एयर इंडिया.बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस, दिल्ली-रांची एयर इंडिया,बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया.दिल्ली-रांची इंडिगो.

रांची से उड़ान भरने वाली फ्लाइट हुई कैंसिल

रांची-बेंगलुरु इंडिगो,रांची-मुंबई एयर इंडिया, रांची-दिल्ली एयर इंडिया,रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया , रांची-दिल्ली एयर इंडिया ,रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया, रांची-दिल्ली एयर इंडिया, और रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही