Search

राजधानी में हो रही फॉगिंग, पर किसी ने देखा नहीं

रांची नगर निगम का दावा, मच्छर को भगाने के काम में जुटी है 11 फागिंग मशीनें

Ranchi : बढ़ती गर्मी के साथ-साथ शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. नगर निगम का दावा है कि बीते कुछ दिनों से रोजाना शहर के विभिन्न वार्डों में मच्छर भगाने के लिए फॉगिंग की जा रही है. निगम के अनुसार 11 फॉगिंग मशीन शहर से मच्छर भगाने के काम में जुटी हुई है. साथ ही हर वार्ड में एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए दो व्यक्ति निर्धारित किए गए हैं, जो मैनुअली इस काम को करते हैं, जिनकी संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ायी भी जा सकती है. शहर में फॉगिंग करने के लिए निगम रोजाना प्लान भी बना रहा. प्लान के तहत हर रोज आठ वार्ड में फॉगिंग की जा रही है. निगम की मुस्तैदी के बावजूद लोगों का मानना है कि उन्होंने काफी दिनों से फॉगिंग मशीन देखी ही नहीं है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव करने वाले व्यक्तियों को देखा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या निगम सिर्फ कागज पर ही प्लान तैयार कर रहा है? इसका जवाब ढूंढने के लिए हमने वार्ड नंबर 31 के लोगों से बातचीत की, जहां बीते शुक्रवार को फॉगिंग किया जाना था. बातचीत करने पर लोगों ने बताया कि इलाके में मच्छरों का प्रकोप काफी हद तक बढ़ गया है, जिससे काफी समस्या हो रही है. पूछे जाने पर कुछ लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार को इलाके में फॉगिंग गाड़ी को नहीं देखा है.

क्या कहते हैं लोग

मैनें फॉगिंग गाड़ी नहीं देखीः राम प्रकाश दुबे

वार्ड नंबर 31 के रहने वाले राम प्रकाश दुबे ने कहा कि इलाके में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ चुका है. मैं दिन भर घर पर ही रहता हूं, पर बीते शुक्रवार को मैनें फॉगिंग गाड़ी नहीं देखी.

गाड़ी आयी थी, पर फुहारा नहीं निकल रहा थाः किशोर ठाकुर

इंद्रपुरी के रहने वाले किशोर ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने इलाके में गाड़ी तो देखी थी, जिसपर लाल रंग की मशीन लगी हुई थी. मगर मशीन से फुहारा नहीं निकल रहा था.

नहीं आयी थी मच्छर भगाने वाली गाड़ीः गीता देवी

इंद्रपुरी में सुबह और शाम में सब्जी बेचने वाली गीता देवी ने कहा कि वह सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक इलाके में सब्जी बेचती है. इस दौरान उन्होंने किसी भी मच्छर भगाने वाली गाड़ी को नहीं देखा है.

हमें धोखा दे रहा है निगमः भूषण तनेजा

इंद्रपुरी में राशन दुकान चलाने वाले भूषण कुमार ने कहा कि मैं सुबह 7:30 से लेकर रात 10:30 तक दुकान में बैठता हूं. इस दौरान फॉगिंग गाड़ी इलाके में नहीं दिखी. निगम हमें धोखा दे रहा है.

नहीं आयी थी फॉगिंग गाड़ीः रामविलास

वार्ड नंबर 31 निवासी रामविलास ने कहा कि मैं दिनभर इधर ही रहता हूं. मैनें शुक्रवार को किसी भी फॉगिंग गाड़ी को इलाके में आते या जाते नहीं देखा.

आज इन इलाकों में की जाएगी फॉगिंग

वार्ड नंबर   ऑपरेटर मोबाइल नंबर       सुपरवाइजर मोबाईल नंबर 01                   7050801975                 9973489098 10                   9576232086                 7004250673 15                   7543923957                 9204748700 22                   6201630629                 8877118592 33                   8002959534                 9546654174 37                   6207613764                 8709257172 43                   9835506321                 9507977442 49                   7004031297                 9661298819 अगर अपके इलाके में नहीं होती है फॉगिंग, तो 9431104429 पर कॉल कर शिकायत करें. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/the-child-stolen-from-ranchi-railway-station-was-sold-for-rs-58-thousand/">रांची

रेलवे स्टेशन से चोरी हुये बच्चे का 58 हजार रुपये में हुआ था साैदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp