Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2 से 4 सितंबर तक रांची में ‘फोग्सी ईस्ट जोनल कॉन्फ्रेंस विथ युवा’ का होगा आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: स्त्री रोग विशेषज्ञों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन फोग्सी ईस्ट जोनल कॉन्फ्रेंस विथ युवा का आयोजन 2 से 4 सितंबर के बीच रांची में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे होगी और विधिवत उद्घाटन शाम 6:30 बजे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे. सम्मेलन का विषय स्वास्थ्य नारी, पर्यावरण, महिला स्वास्थ्य एवं बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य है. इसे पढ़ें-लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-seven-day-camp-of-nss-started-awareness-against-social-evils/">लातेहार:

NSS का सात दिवसीय शिविर, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता

फोग्सी की अध्यक्ष-उपाध्यक्ष होंगी शामिल

स्त्री रोग विशेषज्ञ की सर्वोच्च संस्था फेडरेशन ऑफ ऑब्स एंड गायनी (फोग्सी) की अध्यक्ष डॉ एस शांता कुमारी शामिल होंगी. इनके निर्देशन में धीरा नाम से एक देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत महिलाओं पर हो रहे अपराध का प्रभावी ढंग से रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. साथ ही इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से को फोग्सी की उपाध्यक्ष डॉ बासब मुखर्जी भी शामिल होंगी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-allegation-of-illegal-construction-in-sakchi-cemetery-memorandum-to-dc/">जमशेदपुर

: साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण का आरोप, डीसी को ज्ञापन

550 स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत राष्ट्रीय स्तर के 250 फैकेल्टी होंगे शामिल

रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में 550 स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रतिभागियों के रुप में भाग लेंगी. साथ ही राष्ट्रीय स्तर के 250 फैकेल्टी भी शामिल होंगे. सम्मेलन में विभिन्न वैज्ञानिक, शैक्षणिक, प्रायोगिक सत्र एवं कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं में होने वाली गंभीर समस्याओं की जानकारी का आदान-प्रदान किया जाएगा. साथ ही एनीमिया, पीपीएच, एंटीनेटलकेयर, ऑंकोलॉजी, जीडीएम, एडोलसन गायनकोलॉजी विषय पर गहन परिचर्चा होगी. [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही