Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फॉलोअप : हिजाब पर रोक के बाद तिलक पर हुआ था बवाल, सुलझा विवाद

Advertisement
Advertisement
Vishnugarh : आदर्श डीएवी स्कूल विष्णुगढ़ में तिलक विवाद का पटाक्षेप हो गया. अभिभावकों और स्कूल परिवार के बीच गुरुवार को हुई बैठक के बाद इसपर विराम लग गया. बताया गया कि दरअसल इसकी शुरुआत हिजाब से हुई थी. एक छात्रा हिजाब में आयी थी. स्कूल ड्रेस कोड का हवाला देकर हिजाब में आने से छात्रा को मना कर दिया गया था. घर जाकर छात्रा ने इसकी जानकारी अपने अभिभावक को दी. अभिभावक विरोध दर्ज कराने स्कूल पहुंच गए और कई छात्रों के माथे पर त्रिपुंड व तिलक देखकर उसपर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि हिजाब नहीं, तो तिलक क्यों ? यहीं से बात बढ़ गई और सोशल मीडिया में बवाल मच गया. फिर स्कूल की तरफ से त्रिपुंड पर रोक लगा दी गई.

हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कहा गया कि त्रिपुंड की बजाय छात्र सामान्य तिलक लगाकर स्कूल आ सकते हैं. भगवान शिव का सावन महीना होने के कारण कुछ छात्र शिव भक्ति में त्रिपुंड धारण कर स्कूल आया करते थे. अब इस प्रकरण पर पूरी तरह विराम लग चुका है. स्कूल के संचालक राणा इकबाल खान ने बताया कि कुछ लोगों ने इसे तिल का ताड़ बनाकर मुद्दा बना दिया था, जबकि यह कोई मुद्दा था ही नहीं. इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही