Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Follow Up : 17 फरवरी को धमकी, लोअर बाजार थाना में FIR, कार्रवाई कुछ नहीं, 19 को मिला शव

प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस किस तरह एक्ट करती है, इसे समझने के लिए आसिफ अंसारी हत्याकांड की तारीखों को देख कर आप माथा पीट लेंगे.  लोअर बाजार थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी का शव 19 फरवरी की सुबह को खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में मिला. हत्या का शक युवक के ससुराल वालों पर है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस किस तरह एक्ट करती है, इसे समझने के लिए आसिफ अंसारी हत्याकांड की तारीखों को देख कर आप माथा पीट लेंगे.  लोअर बाजार थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी का शव 19 फरवरी की सुबह को खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में मिला. हत्या का शक युवक के ससुराल वालों पर है.

 

शव मिलने की घटना से पहले की एक तारीख है- 17 फरवरी. यानी शव मिलने के दो दिन पहले. आसिफ के परिवार वालों के मुताबिक, इसी दिन आसिफ अंसारी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता को धमकी दी थी कि उनके बेटे को देख लेंगे. आसिफ के पिता ने इस बारे में उसी दिन लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. 

 

आसिफ के पिता की शिकायत पर लोअर बाजार थाना की पुलिस ने क्या कार्रवाई की, यह तो वही जाने. लेकिन आसिफ बच नहीं पाया. आसिफ की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव गाड़ी गांव में पड़ा मिला.

 

मृतक आसिफ के भाई वासिफ अंसारी ने बताया कि मेरे भाई का किसी भी व्यक्ति से विवाद नहीं था. वह बस स्टैंड में काम करता था. मेरे भाई की हत्या कैसे हुई है, यह समझ से परे है.

 

भाई ने बताया कि आसिफ शाम को बाहर निकलने के बाद वह रात दस बजे तक वापस नहीं आया तो मां ने उसे कई बार कॉल किया. लेकिन उसने कॉल का जवाब नहीं दिया. इसके बाद सुबह जानकारी मिली कि एक युवक का शव मिला है. जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि भाई की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है.

 

गाड़ी गांव में शव मिलने के बाद खेलगांव की पुलिस ने जांच शुरू की, तो शव की पहचान आसिफ के रुप में हुई. जब आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो सिर्फ इतना पता चला है कि चार स्कूटी और एक बाइक आसपास आये थे. 

 

आशंका है कि स्कूटी सवार युवकों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आसिफ के फोन की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अंतिम बार किससे बात की थी, ताकि जांच आगे बढ़े.

 

लगातार डॉट इन के संवाददाता ने जब इस मामले को लेकर खेलगांव थाना प्रभारी से बात की, तो उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही