Search

 
 
 

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: आदित्य साहू

Ranchi News: आदित्य साहू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश के जरिए देश को नई राह दिखाई. वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण पेश किया. देश के निर्माण में दोनों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं.
 
आदित्य साहू

Ranchi News: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. ओरमांझी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.


आदित्य साहू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश के जरिए देश को नई राह दिखाई. वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण पेश किया. देश के निर्माण में दोनों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है.

इसे भी पढ़ें - 


उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं. उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना और देश, राज्य व समाज के प्रति जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी समेत रांची पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही