Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फॉलोअप : फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement

घटना की उच्चतरीय जांच शुरू, कहीं मोर्टार से तो नहीं हुई ब्लास्ट की घटना

Hazaribagh : हजारीबाग से सटे कटकमदाग के डामोडीह स्थित कुमार मेटल वर्क्स नामक एल्युमीनियम फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर ब्लास्ट के मामले में संचालक अवध कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन पर लापरवाही समेत कई अन्य आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर अब उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है कि आखिर किस कारण इतना भयंकर विस्फोट हुआ कि फैक्ट्री की छत और दीवार मलवे में तब्दील हो गई. लगभग दो किलोमीटर दूर तक उस विस्फोट की आवाज सुनी गई थी. घटना के 24 घंटे के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं इसे लेकर फर्द बयान भी कराया गया है. इस बात की जानकारी हेडक्वार्टर डीएसपी राजीव कुमार ने दी. उन्होंने यह भी कहा है कि अब तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है. लेकिन हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है. वरीय पदाधिकारी भी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं. अब तक कोई भी पुलिस पदाधिकारी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि आखिर इतना भयंकर विस्फोट कैसे हुआ. चूंकि इस विस्फोट में दो मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी. पूरा कारखाना मलवे में तब्दील हो गया था. सदर डीएसपी हेडक्वार्टर ने भी इस बिंदु पर कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है. जांच भी की जा रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ न कुछ गड़बड़ी अवश्य हुई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि बादल फटने की जो बात कही जा रही है, वह सही प्रतीत नहीं होती है. यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि विस्फोट होने के पीछे मोर्टार कारण हो सकता है. हजारीबाग के मेरू में कभी कभार मोर्टार मिले हैं. बीएसएफ उस क्षेत्र में फायरिंग प्रैक्टिस करती है. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में कबाड़ी से जो एन्युमीनियम लिया जाता था, उसमें मोर्टार हो सकता है. उसके फटने से इस घटना की आशंका जताई जा रही है. हजारीबाग के शिवपुरी में भी एक बार फैक्ट्री में ऐसा ही विस्फोट हुआ था. इसमें भी मोर्टार होने की आशंका जताई गई थी. वहीं कुछ वर्ष पहले लालपुर में भी मोर्टार फटने से दो बच्चों की मौत हो गई थी. ऐसे में मोर्टार होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition/">एक

ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही