Search

 
 
 

फॉलोअप : दो प्लॉट पर कब्जा के मामले में हुई प्राथमिकी, दो पर खामोशी ?

 
सिरसी में भू-माफियाओं का चल रहा कुछ अलग ही गोरखधंधा Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग स्थित सिरसी में सौ एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा के मामले में दो प्लॉट से संबंधित प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं दो पर अंचल प्रशासन भी फिलहाल खामोश है. उन प्लॉटों के मामले में कार्रवाई नहीं होने और लगातार उन सरकारी जमीनों पर काम होने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. उन प्लॉटों की जमीन पर सरेआम पहले बाउंड्री कराई गई. फिर बोरिंग भी करा ली गई. साथ ही अब भी लगातार उन जमीनों की प्लॉटिंग की जा रही है. इधर कटकमदाग अंचल प्रशासन की ओर से कार्रवाई के नाम पर अब तक रणनीति ही तैयार की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मन">https://lagatar.in/every-topic-linked-to-mann-ki-baat-has-become-a-mass-movement-pm-modi/">मन

की बात से जुड़ने वाला हर विषय जनआंदोलन बन गया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
बताया जा रहा है कि सिरसी में जिस सरकारी जमीन पर कब्जा के मामले में जिन लोगों पर प्राथमिकी कराई गई, वही उस भू-खंड पर चहारदीवारी कर अपने कब्जे में लिया. फिर प्लॉटिंग कर उसे बेचने का काम किया. सिरसी में भू-माफियाओं का कुछ अलग ही गोरखधंधा चल रहा है. खाता संख्या 251 के तहत यह प्लॉट 848 और 882. वर्तमान सीओ शशिभूषण सिंह ने ही डीसी के आदेश पर वर्ष 2022 में प्लॉट 882 पर कब्जा के मामले में एक व्यक्ति पर कटकमदाग थाने में प्राथमिकी कराई थी. वहीं प्लॉट 848 के मामले में 10 से 12 लोगों पर केस दर्ज कराया था. फिलहाल प्लॉट 844 और 846 पर दिनदहाड़े कब्जा कर काम कराया जा रहा है, लेकिन इन प्लॉटों पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. हालांकि सीओ ने यह कहा है कि जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकारी भूमि पर कब्जा या अतिक्रमण करने के मामले में कोई बख्शे नहीं जाएंगे. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-9-dead-11-unconscious-due-to-gas-leak-in-gyaspura-affected-area-sealed/">पंजाब

: ग्यासपुरा में गैस लीक होने से 9 की मौत, 11 बेहोश, प्रभावित इलाका सील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही