Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फॉलोअप : 18 घंटे से भंडारी समूह के चार ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे जारी

पड़ताल में लगे हैं 100 से अधिक पदाधिकारी, खंगाल रहे कागजात झारखंड, बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में फैला हुआ है कारोबार Hazaribagh : झारखंड के जाने-माने मुर्गी दाना के बड़े व्यवसायी भंडारी समूह के चार ठिकानों पर पिछले 18 घंटों से इनकम टैक्स का सर्वे जारी है. बुधवार की रात लगभग 10 बजे इनकम टैक्स के पदाधिकारियों ने भंडारी के सभी चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर सर्वे का काम शुरू किया है. कुआं चौक स्थित मुख्य कार्यालय, सिमेट्री रोड के अपार्टमेंट और डेमोटांड़ स्थित दो फैक्ट्रियों में आयकर की 25 सदस्य टीम सर्वे कर रही है. भंडारी समूह का मुर्गी दाना और पशु चारा बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं. इसके अतिरिक्त कंस्ट्रक्शन कार्य भी हैं. साथ ही अन्य एक दर्जन से अधिक कंपनियां भी हैं, जिसके साथ भंडारी ग्रुप का पूरा कारोबार चल रहा है. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-tribal-displaced-people-of-lalmatiya-colliery-blocked-the-road/">गोड्डा

: ललमटिया कोलियरी के आदिवासी विस्थापितों ने किया सड़क जाम

भंडारी समूह का कई राज्यों में फैला है व्यापार

हजारीबाग के साथ-साथ इस कारोबारी का व्यापार झारखंड, बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में भी फैला हुआ है. आईटी के इस सर्वे से व्यवसायियों में हड़कंप है. चर्चा है कि व्यवसायी ने इनकम टैक्स देने में अनियमितता बरती है. इसकी सूचना इनकम टैक्स के पदाधिकारियों को मिली. उसके बाद मुर्गी दाना व्यवसायी के सभी ठिकानों पर सर्वे का काम चल रहा है. कंपनी के प्रोपराइटर नीरज भंडारी उर्फ बबलू भंडारी सर्वे के दौरान अपने आवास पर ही हैं. पूरे सर्वे में 100 से अधिक कर्मी लगाए गए हैं जो उनके व्यवसाय से जुड़े कागजात को खंगाल रहे हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-2100-matrushakti-will-take-over-the-reins-of-new-year-yatra-committees-formed/">जमशेदपुर

: नववर्ष यात्रा की बागडोर संभालेंगी 2100 मातृशक्ति, समितियों का हुआ गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही