Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फॉलोअप : शराब में कमीशनखोरी की जांच शुरू

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : ‘शुभम संदेश’ की खबर का असर इन दिनों उत्पाद विभाग में दिख रहा है. जिले भर में प्रिंट रेट में शराब पिछले दो दिनों से बिक रही है. तो पिछले दिनों आखिर क्यों और किसके कहने पर प्रिंट रेट से 3% अधिक दाम पर शराब बेचे गए इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है. सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर ने अवैध उगाही के मामले में सीधा दोषारोपण दुकान संचालित करने वाले कर्मियों को करते हुए चेतावनी दी है कि जिनकी दुकान में अधिक मूल्य पर शराब बिक्री की सूचना या शिकायत मिलेगी, वहां के कर्मी जेल जाएंगे. पूर्व में भी पत्र जारी किया गया है. जिले में सरकारी दुकानों से राजस्व संग्रहण कार्य विजन हॉस्पिटालिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है. यह भी जानकारी दी कि कुछ लोग बदनाम करने के लिए जबरदस्ती दुकानों में अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया और उन पर कठोर कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है. अगस्त से शराब दुकानों में राजस्व संग्रहण कर जिम्मा विजन हॉस्पिटालिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया. इससे पूर्व जिले में यह सभी काम उत्पाद विभाग की ओर से किए जा रहे थे. जैसे ही कंपनी के जिम्मे में काम गया, अवैध वसूली प्रारंभ हो गई. जानकारी के अनुसार अवैध वसूली का संबंधित दुकानों में काम करने वाले कर्मियों ने भी विरोध जताया, परंतु उन्हें निकाल देने और जेल भेज देने की धमकी देकर चुप करा दिया गया. पूरे मामले में जोर-जबरदस्ती और धमकी दिए जाने को लेकर 20 दिन पूर्व संबंधित शराब दुकान के कर्मियों ने संयुक्त रूप से उपायुक्त को ज्ञापन देकर अवैध वसूली की जानकारी दी थी, परंतु इस दिशा में कोई कार्रवाई होता नहीं देख मजबूर होकर कंपनी की ओर से दिए जा रहे निर्देश के आलोक में काम शुरू करा दिया गया. वहीं अब दूसरी ओर यह भी बात सामने आ रही है कि कंपनी स्टाफ के साथ अपनी मनमानी कर रही है. अगर स्टाफ छुट्टी के लिए भी दरखास्त दे रहे हैं, तो उन्हें नौकरी से निकलने की बात कही जा रही है. साथ ही उन लोगों पर अतिरिक्त दबाव भी बनाया जा रहा है. इसे लेकर भी सेल्समैन काफी दहशत में हैं. सेल्समैन का कहना है कि जब से कंपनी आयी है, तो कभी 3% का कमीशन, तो कभी नौकरी से निकाल देने की धमकी मिल रही है. हजारीबाग के सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर ने कहा कि विजन हास्पिटालिटी प्राइवेट कंपनी के कर्मियों की ओर से अतिरिक्त पैसे वसूल किए जाने का मामला सामने आया है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में उत्पाद विभाग के ही कर्मी बयान दे रहे हैं. उनके साथ मारपीट की गई है. इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. बात रही विजन के कर्मियों की ओर से तीन प्रतिशत की अवैध उगाही की, तो इस बाबत उसके संचालक से बात की जाएगी.

झाड़ियों में छिपाई गई 40 पेटी विदेशी शराब जब्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चौपारण : उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदहा चेकपोस्ट के नजदीक स्थित बिरहोर टोला से लगभग 40 पेटी विदेशी शराब जब्त किया है. शराब की खेप झाड़ियों में छिपा कर रखी गई थी. जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब चार लाख रुपए बताया जा रहा है. सहायक उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट के नजदीक बिरहोर टोला में झाड़ियाें में छिपा कर विदेशी शराब रखी गई है. उसे बिहार भेजने की तैयारी है. फिर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की गई. हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. कुछ लोगों का नाम सामने आया है, जांच चल रही है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-passed-in-lok-sabha-454-votes-in-favor-only-two-against/">लोकसभा

से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही