Search

 
 
 

फॉलोअप : संत कोलंबा कॉलेज की अतिक्रमित भूमि की जांच शुरू

 
Hazaribagh : संत कोलंबस कॉलेज की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किए जाने की खबर पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. बुधवार को जिला प्रशासन के आदेश पर सरकारी नक्शा लेकर जांच के लिए सदर अंचल के सर्कल इंस्पेक्टर सीताराम और अन्य कर्मचारी संत कोलंबा कॉलेज पहुंचे. इस दौरान मौके पर संत कोलंबा कॉलेज के बड़ा बाबू प्रशनजीत भी मौजूद रहे. उन्होंने सारे मामले से कर्मचारियों को अवगत कराया. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
ज्ञात हो कि 125 वर्ष पुराने संत कोलंबा कॉलेज की जमीन को भू-माफिया द्वारा अतिक्रमण करने की सूचना 1 मई 2023 को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव को दी थी. इसे वीसी ने गंभीरता से लिया और प्राचार्य डॉ. विमल रेवेन को जांच के आदेश दिये. जिसके बाद प्राचार्य के साथ पूर्व सिंडिकेट सदस्य अमरदीप यादव, पूर्व सिंडिकेट सदस्य पंकज मेहता, डॉ. भुनेश्वर महतो, राजकुमार साव और रोहित कुमार तस्वीर, नक्शा लेकर स्थल जांच के लिए गए थे. स्थल जांच में पाया गया कि 125 वर्ष पुराने गौरवशाली संत कोलंबा कॉलेज के पूर्वी दिशा झीनझरिया पुल रोड के पास बाउंड्री तोड़कर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अपना निजी आवास, हॉस्टल और दुकान बना लिया है और निजी बाउंड्री भी कर ली है. साथ ही कई लोगों ने कॉलेज द्वारा पूर्व में आम नागरिकों के आवगमन के लिए छोड़ी गई 14 फीट सड़क में भी आलीशान घर और हॉस्टल बना लिया है. वर्तमान में 2 लोगों द्वारा भी निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसे रोक दिया गया है. मामला सही पाने पर तत्काल प्राचार्य ने हजारीबाग डीसी, डीसीएलआर, अंचल निरीक्षक और कोर्रा थाना को पत्र प्रेषित करते हुए हरनगंज चौक से झीनझरिया पुल रोड दक्षिणी पूर्वी छोर से उत्तर पूर्वी छोर तक नापी करवाने और अतिक्रमणमुक्त करवाने की मांग की थी, जिसके बाद बुधवार को अंचल के कर्मी जांच के लिए पहुंचे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही