Search

फॉलोअप : ट्रेन में डकैती की घटना के चार दिनों के बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई रेलवे पुलिस

Sunil Kumar Latehar : जिले के सीआईसी रेल सेक्शन पर वर्षों से लूटेरों व अपराधियों का राज रहा है. पिछले रविवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में हुई भीषण लूटपाट करने वाले अपराधियों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है. मालूम हो कि अपराधियों ने जिस बेरहमी से यात्रियों को पीटा और लूटा है, वह एक शर्मनाक घटना है. मालूम हो इस सेक्शन पर अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिलता रहा है. लेकिन रेल पुलिस इस ओर कभी गंभीर नहीं रही है. वर्ष 2014 में एक जनवरी, दो जनवरी एवं तीन जनवरी को लगातार अपराधियों ने लूटपाट की. एक जनवरी 2014 को बीडीएम ट्रेन को मंगरा व केचकी स्टेशन के बीच अपराधियों ने लूटा था. दो जनवरी 2014 को दिल्ली जाने वाली गरीब रथ को बेंदी- कुमांडीह रेलवे स्टेशन की बीच, तीन जनवरी 2014 को इंटरसिटी वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को केचकी के पास लूटा था. इसके बाद 7 जनवरी 2014 को हावड़ा जाने वाली शक्तिपूंज एक्सप्रेस ट्रेन को केचकी स्टेशन के पास, 3 मार्च 2014 को हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में अपराधियों ने हेहेगड़ा स्टेशन के पास जमकर उत्पात मचाया था. 15 अप्रैल 2014 को हावड़ा जाने वाली शक्तिपूंज एक्सप्रेस को हेहेगड़ा स्टेशन के बीच अपराधियों ने जमकर लूटा था. इसी तरह वर्ष 2013 में 26 अक्टूबर को भोपाल एक्सप्रेस, 18 नवंबर को बीडीएम, 28 नवंबर को जम्मूतवी एक्सप्रेस, 5 दिसंबर को बीडीएम ट्रेन, 15 दिसंबर को शक्तिपूंज डाउन एक्सप्रेस ट्रेन एवं 27 दिसंबर को शक्तिपूंज अप एक्सप्रेस ट्रेन को अपराधियों ने लूटा था. लातेहार से बरवाडीह और लातेहार से चंदवा के बीच ट्रेन लूट की घटनाएं अक्सर घटती रहती है. आरोप है कि स्थानीय अपराधियों को रेलवे पुलिस का संरक्षण प्राप्त है. अक्सर यात्रियों को अपनी चपेट में लेते हैं और उन्हें पकड़ने में पुलिस असफल रहती है. इस घटना के बाद इस क्षेत्र से यात्रा करने वाले लोगों में भारी दहशत देखी जा रही है. मालूम हो गरीब रथ, राजधानी, शक्तिपूंज , हावड़ा भोपाल समेत कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का आवागमन इस मार्ग पर है. अपराधियों के नहीं पकड़े जाने से यात्रियों में दहशत का माहौल व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG

NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp