Search

 
 
 

दुर्गा पूजा से पहले खाद्य विभाग सख्त, 42 किलो मिलावटी घी जब्त

रांची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा की सख्त जांच शुरू कर दी है. इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग और सुखदेव नगर थाना की टीम ने मधुकम इलाके में एक कारोबारी के यहां छापेमारी की.
 

Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा की सख्त जांच शुरू कर दी है. इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग और सुखदेव नगर थाना की टीम ने मधुकम इलाके में एक कारोबारी के यहां छापेमारी की.

Uploaded Image

जांच के दौरान पाया गया कि कारोबारी बिना लाइसेंस के ही घी और वनस्पति बना रहा था. टीम ने वहां से संदिग्ध घी और वनस्पति का सैंपल लेकर लैब टेस्ट के लिए भेज दिया. साथ ही 42 किलो घी मौके पर ही जब्त किया गया और कारोबारी को अपने यूनिट को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया गया.

 

इसके अलावा मिठाई दुकानों – कावेरी रेस्टोरेंट (पिस्का मोड़), भोला मिष्ठान भंडार (पिस्का मोड़), बिकानेर स्वीट्स (रातू रोड चौक) और छप्पन भोग (रातू रोड चौक) – की भी जांच की गई.

 

दुकानदारों को साफ-सफाई का खास ख्याल रखने, FSSAI लाइसेंस डिस्प्ले करने, कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट रखने और ग्राहकों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.

 

जांच टीम में अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी-1, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सुखदेव नगर थाना की पुलिस और खाद्य सुरक्षा कार्यालय के कर्मचारी शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही