Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद नगर निगम का फ़ूड फेस्टिवल जुलाई में

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम जुलाई में फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करेगा. इस फेस्टिवल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे. जिसमें खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा समूह द्वारा निर्मित प्रोडक्ट शामिल होंगे. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने बताया कि बरसात को देखते हुए अभी स्थल का चयन नहीं किया जा सका है. गोल्फ ग्राउंड और बाबूडीह विवाह भवन के बीच मामला अटका हुआ है. बहुत जल्द इनमें से किसी एक जगह का चयन कर लिया जाएगा. इसके बाद फेस्टिवल की तिथि निर्धारित की जाएगी. यह आयोजन दो साल पहले भी किया गया था. लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में स्वरोजगार से जोड़ना. यह भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/dhanbad-the-young-man-who-went-to-mumbai-to-find-a-job-got-the-girl-and-the-wifes-breath-stuck-in-the-house/">नौकरी

खोजने मुंबई गए युवक को मिल गई लड़की तो घर में पत्नी की सांस अटकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही