Search

पंछी को दाना- पंछी को पानी : अभियान के दूसरे चरण में 80 सकोरा व दाना का वितरण

Ranchi : पिस्कामोड़ स्थित गुरुकृपा पब्लिक स्कूल दयाल नगर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से सोमवार को पंछी को दाना- पंछी को पानी  जनजागरूकता अभियान का दूसरा चरण चलाया गया. इस मौके पर गुरुकृपा पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच 80 सकोरा (मिट्टी की कटोरी) और दाना का वितरण किया गया. कहा गया कि भीषण गर्मी में नदी, नाला, तालाब सभी सूख गये हैं. जिसके कारण पक्षियों को पानी पीने के लिए इधर- उधर न भटकना पड़े, इसके लिए स्कूल के बच्चों के बीच मिट्टी का बर्तन एवं दाना बांटा गया.

अब तक 280 सकोरा और दाना का वितरण

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से विभिन्न स्कूलों में सकोरा का वितरण किया जा रहा है. अब तक 280 सकोरा और दाना बांटा जा चुका है. इस बीच छात्रों से कहा गया कि अपने घरों की छत एवं आंगन में पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी रखें. कार्यक्रम में गुरुकृपा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रत्नेश सिंह , राधेश्याम सिंह, नवल किशोर सिंह, समरेन्द्र सिंह, श्रवण शर्मा, गौरीशंकर षाड़ंगी, विक्रांत सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, द्वैदनाथ शाहदेव, सागर सिंह, अशोक प्रियदर्शी, यदुनाथ शाहदेव आदि सम्मलित हुए. इसे भी पढ़ें – राजभवन">https://lagatar.in/demonstration-of-home-guard-jawans-in-front-of-raj-bhavan-demanding-salary-and-allowances-like-policemen/">राजभवन

के सामने होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों की तरह वेतन-भत्ते की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp