Search

फूड प्वाइजनिंग : डीसी ने पांच सदस्यीय टीम का किया गठन

Dhanbad : बुधवार की देर रात बलियापुर प्रखंड की करमाटांड पंचायत के हुचुक गांव में लगे भोक्ता मेला में चाट, गुपचुप खाने से बीमार हुए बच्चों के मामले में उपायुक्त संदीप सिंह ने जांच कमिटी गठित कर दी है. उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से कई लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है. पूरे मामले की जांच को लेकर पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है. एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि मेला से घर जाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे सहित बड़े लोगों को उलटी होने लगी. सभी को एसएनएमएमसीएच भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज के बाद गुरुवार घर भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/sho-should-stop-illegal-mining-and-coal-theft-ramgarh-sp/">अवैध

उत्खनन व कोयला चोरी पर रोक लगाएं थानेदार : रामगढ़ एसपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp