Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गम्हरिया स्टेशन की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, गुटखा-पान मसाला जब्त

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Gamharia : रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने गम्हरिया स्टेशन की आसपास की दुकानों पर छापामारी कर गुटखा और पान मसाला जब्त करते हुए एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

प्रकाश स्टोर में मिला भारी मात्रा में गुटखा और पान मसाला

मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार और एसडीपीओ राकेश रंजन को गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास प्रतिबंधित पान मसालों के भंडारण और बिक्री की सूचना मिली थी. जिसके बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर, अंचलाधिकारी गम्हरिया मनोज कुमार, प्रभारी खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार साहू और आरआईटी थाना प्रभारी ने सशस्त्र बल के साथ रेलवे स्टेशन की समीप की दुकानों में निरीक्षण किया. यहां प्रकाश स्टोर में प्रतिबंधित पान मसालों की खरीद बिक्री और भारी मात्र में गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी व अन्य प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थ बरामद किए गए. जिसके बाद दूकान संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया. इस दौरान आसपास की दुकानदारों को प्रतिबंधित पान मसालों के भंडारण एवं उसके क्रय विक्रय ना करने की हिदायत दी गई. साथ ही दुकानदारों से मिलावटी और एक्सपायरी सामग्रियों की बिक्री ना करने की अपील की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही