Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: फूड सेफ्टी ऑफिसर ने खाद्य पदार्थ की दुकानों पर मारा छापा

Medininagar: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (FSO) गुलाब लकड़ा ने शनिवार को शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित विभिन्न खाद्द पदार्थ बेचने वाले दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुकानों की तरफ से आमजनों को परोसे जाने वाली खाद्द पदार्थों का सैंपल जमा किया. उन्होंने क्रीम रॉल, वेज पैटीज, पनीर पैटीज, समोसे आदि का सैंपल लिया. साथ ही कई दुकानों में एक्सपायरी तेल, चिप्स आदि खाद्य पदार्थ की भी जांच की. निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर लाइसेंस स्टॉल नहीं किया गया था. सभी को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस की प्रति को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया. वहीं कुछ दूकानों पर डस्टबीन का कैप नहीं पाया गया. ऐसे दुकानों को कैप युक्त डस्टबीन ही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-said-he-met-george-soros-at-hardeep-puris-house-union-minister-said-tharoor-had-submitted-the-guest-list/">शशि

थरूर ने कहा, हरदीप पुरी के घर जॉर्ज सोरोस से मिला था, केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेहमानों की लिस्ट थरूर ने सौंपी थी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही