Search

 
 
 

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी का मिठाई की दुकान पर छापा, सफाई को लेकर लगाई फटकार

 

Koderma: पर्व त्योहार आते ही बाजारों में मिठाई की मांग बढ़ जाती है. बढ़ते ग्राहकों को देखते हुए दुकानदार भी मांग को पूरी कर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावट का खेल शुरू कर देते हैं. ऐसे मिठाइयों के सेवन से लोगों की सेहत को खतरा हो जाता है. त्योहार मनाने के उत्साह में ग्राहक भी बेझिझक मिठाइयां खरीदकर बच्चों व परिवार को खुश रखने की कोशिश करते हैं.

ऐसे में मिलावटी मिठाई की वजह से किसी भी परिवार का पर्व खराब ना हो इसको लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुवीर रंजन ने कोडरमा स्टेशन के समीप स्थित मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन के समीप कई दुकानों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की गुणवत्ता की भी जांच की. साथ ही गंदगी देखकर दुकान संचालक को जमकर फटकार भी लगाई. इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा लाइसेंस की भी जांच की. इसे भी पढ़ें-देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-haris-meeting-with-hari-on-the-occasion-of-holi-holi-begins-in-devnagari/43313/">देवघर:

होली के अवसर पर हरि का हर से मिलन, देवनगरी में होली शुरू 

मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पर्व त्योहार के दौरान दूसरे राज्यों से मिलावटी मिठाई आने की से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर आज रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में 5 मिठाई दुकानों की जांच की गई. जिसमें दो दुकान में गड़बड़ी पाई गई है.

उन्होंने बताया कि आज की इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी. जिसके बाद उनके द्वारा जुर्माने की अनुशंसा की जाएगी. इस मौके पर कोडरमा अंचल अधिकारी अनिल कुमार, तिलैया थाना के एसआई लव कुमार समेत पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/government-doctors-saved-three-lives-in-sonajodi-of-pakur-corona-positive-woman-gave-birth-to-twin-child/43258/">पाकुड़

के सोनाजोड़ी में सरकारी डॉक्टरों ने बचाई तीन जिंदगी, कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया जुड़वां बच्चे को जन्म

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही