Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेला से पहले फूड सेफ्टी टीम का छापा, 10 किलो मिलावटी पेड़ा किया नष्ट

श्रावणी मेला से पहले फूड सेफ्टी को लेकर जिले में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कई मिष्ठान प्रतिष्ठानों में अनियमितता मिली. यहां न तो हाइजिन का ख्याल रखा जा रहा ना ही शुद्धता की. टीम ने दुकान से नकली पेड़ा जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: श्रावणी मेला से पहले फूड सेफ्टी को लेकर जिले में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कई मिष्ठान प्रतिष्ठानों में अनियमितता मिली. यहां न तो हाइजिन का ख्याल रखा जा रहा ना ही शुद्धता की. टीम ने दुकान से नकली पेड़ा जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया. खाने-पीने की कई दुकानों में एक्सपार्ड दूध व मसाले भी मिले. उन दुकानों को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है.

 

Uploaded Image

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिव गंगा के आसपास सभी पेड़ा, भोजनालय एवं नाश्ते की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें मां गंगा पवित्र भोजनालय के लाइसेंस में गड़बड़ी मिलने पर तत्काल दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया.

 

जांच के क्रम ने श्री विनायक होटल में 2 लीटर एक्सपायरी मिल्क एवं 6 पैकेट कैच ब्रांड का एक्सपायर्ड मसाला मिला एवं किचेन परिसर में दुर्गंध आने के कारण नोटिस जारी किया.


रिया नाश्ता दुकान के यहां एक्सपायर्ड लाइसेंस पाया गया एवं प्रिंटेड अखबार में पकौड़े समोसे आदि बेचते हुए पाये जाने के कारण नोटिस निर्गत किया गया एवं मौके पर 200 प्रिंटेड पैकेट को नष्ट कराया गया.

 

संगम मारवाड़ी बासा के यहां वेलिड लाइसेंस नहीं पाए जाने एवं किचन परिसर में अधिक गंदगी पाए जाने के कारण नोटिस के माध्यम से जुर्माना वसूलने की बात कही गई.

 

राज मारवाड़ी बासा में लाइसेंस में प्रोपर कैटेगरी नहीं होने पर लाइसेंस मोडिफिकेशन करने हेतु ओर किचन परिसर को साफ रखने हेतु नोटिस किया गया. 

 

साईं राम भोजनालय में नोटिस के माध्यम से अपने व्यवसाय से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपडेट करने के लिये नोटिस किया गया. 

 

जांच के क्रम में विष्णु पेड़ा भंडार के यहां पेड़े की जांच की गई जिसमें मिलावट की पुष्टि हुई किसको मौके पर लगभग 10 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया.

 

शिवगंगा के आसपास के सभी पेड़ा दुकानदारों को अपने व्यवसाय से जुड़े वैद्य लाइसेंस अपडेट रखने ओर अपने परिसर में डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया ओर साथ ही सभी भोजनालय को अपडेटेड वाटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और फूड हैंडलर्स का मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट अपडेट रखने का निर्देश दिया गया. 

 

फूड हैंडलर्स को फूड हैंडलिंग करते वक्त हैंड ग्लव्स, बाल ढकने के लिए हेयर नेट ओर एप्रोन का प्रयोग करने के लिए कहा गया, निर्देशों का पालन न करते पाए जाने पर जुर्माना वसूले जाने की बात कही गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही