Search

 
 
 

Palamu News: पलामू में फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, 300 किलो मिठाई जब्त

Palamu News: दीपावली को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग की ओर से जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत टीम मेदिनीनगर के प्राइवेट बस स्टैंड पहुंची, जहां चार से अधिक मिठाई दुकानों की जांच और छापेमारी की गई.
 
जब्त लड्डू

Palamu News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है. इसी बीच पलामू में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने मेदिनीनगर शहर के प्राइवेट बस स्टैंड इलाके में छापेमारी कर करीब 300 किलो मिठाई जब्त की है. इस कार्रवाई के बाद मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, दीपावली को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग की ओर से जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत टीम मेदिनीनगर के प्राइवेट बस स्टैंड पहुंची, जहां चार से अधिक मिठाई दुकानों की जांच और छापेमारी की गई. इस दौरान बड़ी मात्रा में मिठाइयां बरामद हुईं. जब्त मिठाइयों में लड्डू, पेड़ा, कलाकंद समेत कई प्रकार की मिठाइयां शामिल हैं.

 

जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. कुमार गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 300 किलो से अधिक मिठाई जब्त की गई है. जांच में मिठाइयों में अखाद्य रंगों के इस्तेमाल की बात सामने आई है, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है.

 

वहीं, छानबीन के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि जब्त की गई मिठाइयां बाहर से मंगाई गई थीं. टीम ने मिठाइयों के कई सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं. इसके अलावा जब्त मिठाइयों को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इस छापेमारी अभियान में प्रशिक्षु फूड सेफ्टी ऑफिसर संजीव कुमार उपाध्याय और ललिता कुमारी भी शामिल थीं.

 

त्योहारों के मौसम में मिलावट पर विभाग की नजर

दीपावली के दौरान मिठाइयों की खरीदारी बढ़ जाती है. ऐसे में मिलावटी और हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए फूड सेफ्टी विभाग सक्रिय है. विभाग की टीम जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार दुकानों की जांच और छापेमारी कर रही है.

 

फूड सेफ्टी विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप है. वहीं, आम लोगों के बीच भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों में इस्तेमाल किए गए रंगों और उनकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही