Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुटबॉल : डिफेंडर दानी कार्वाजल चोट के कारण दो महीने मैदान से रहेंगे बाहर

रियल मैड्रिड को एफसी बार्सिलोना के खिलाफ जीत की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. मैड्रिड के डिफेंडर दानी कार्वाजल को घुटने में चोट लगी है, जिसके बाद अब वह 2026 की शुरुआत तक मैदान से बाहर रहेंगे.
Advertisement
Advertisement

Madrid : रियल मैड्रिड को एफसी बार्सिलोना के खिलाफ जीत की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. मैड्रिड के डिफेंडर दानी कार्वाजल को घुटने में चोट लगी है, जिसके बाद अब वह 2026 की शुरुआत तक मैदान से बाहर रहेंगे.

 

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर 2-1 जीत दर्ज की थी, लेकिन इस दौरान टीम का यह डिफेंडर चोटिल हो गया. अब दानी कार्वाजल को ठीक होने में लगभग दो महीने का समय लगेगा.

 

रियल मैड्रिड की आधिकारिक वेबसाइट ने बताया कि रियल मैड्रिड की मेडिकल टीम ने दानी कार्वाजल की जांच की, जिसमें उनके दाएं घुटने के जोड़ में एक 'लूज बॉडी' पाया गया है. डिफेंडर अब 'आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी' से गुजरेंगे.

 

स्पेन के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को मांसपेशियों में चोट के कारण एक महीने तक खेल से बाहर रहना पड़ा था, जिसके बाद बार्सिलोना के खिलाफ दूसरे हाफ में स्थानापन्न के रूप में वापसी की.

 

अगर रिकवरी टाइमलाइन सही रही, तो कार्वाजल 2025 में फिर से नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में दानी लगभग 10 मैच मिस कर सकते हैं, जिनमें से 7 ला लीगा और 3 चैंपियंस लीग के मुकाबले होंगे.

 

33 वर्षीय खिलाड़ी को घुटने के लिगामेंट में चोट के कारण 2024-25 में लगभग पूरे सीजन बाहर रहना पड़ा था. वह मौजूदा सत्र की शुरुआत में ही मैदान पर लौटे, ताकि टीम में नए शामिल हुए ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड के साथ राइट-बैक की जगह के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकें.

 

अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड भी हाल ही में मांसपेशियों की चोट से उबरे हैं, जिसके चलते अलोंसो ने उरुग्वे के मिडफील्डर फेडे वाल्वरडे को अपनी टीम के डिफेंस के दाईं ओर तैनात किया है.

 

रियल मैड्रिड की बर्नब्यू में बार्सिलोना पर एल क्लासिको जीत के साथ कार्वाजल ने अपनी 200वीं ला लीगा जीत दर्ज की थी. उन्होंने 293 मैच खेले, जिसमें 10 गोल किए हैं. इस दौरान 4 बार ट्रॉफी जीती. कार्वाजल ने इस प्रतियोगिता में 18 अगस्त 2013 को पदार्पण किया था. ला लीगा में उन्होंने रियल सोसिएदाद के खिलाफ 14 बार जीत दर्ज की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही