Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुटबॉल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं चरित्र निर्माण का भी माध्यम है : मधु कोड़ा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आदिवासी झारखंड क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को बादुड़ी पंचायत के गुनाबासा मैदान में खेला गया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित थे. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने खिलाड़ियों को संबोधीत करते कहा कि देश में इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हर साल होने के बाद फुटबॉल खिलाड़ियों का भविष्य देश में सुधर रहा है.  किसी भी फुटबॉल खिलाड़ी को एक बार अच्छे क्लब की ओर से इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिल जाए तो वो सौभाग्य की बात होती है. आप सभी फुटबॉल खिलाड़ी अपने लक्ष्य को बेहतर क्लब से खेलने का अवसर लेने के लिए ईमानदारी से अनुशासन में रहकर मेहनत कीजिए. यह संदेश झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बुधवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजेता और उप विजेता टीम को दी. इसे भी पढ़ें :गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-two-wild-elephants-separated-from-the-herd-in-golkata-created-a-ruckus/">गालूडीह

: गोलकाटा में झुंड से बिछड़े दो जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात
 

फाइनल मैच आकांक्षा एकेडेमी और रांगा स्पोर्टिंग घोलाडीह के बीच खेला गया

[caption id="attachment_364285" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/madhukoda1.jpg"

alt="" width="600" height="314" /> खिलाड़ियों के साथ मधु कोड़ा.[/caption] विशिष्ट अतिथि बादुड़ी पंचायत के मुखिया विजय सिंह देवगम ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी खिलाड़ियों के लिए यह कहावत बहुत प्रचलित था कि खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब और पढ़ोगे- लिखोगे तो बनोगे नवाब. लेकिन अब खिलाड़ी  उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन कर इंडियन सुपर लीग में अवसर पा सकते है. सम्मानित अतिथि के तौर पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां उपस्थित थे. फाइनल आकांक्षा एकेडेमी और रांगा स्पोर्टिंग घोलाडीह के बीच खेला गया. फाइनल में जीतने वाले टीम को पुरस्कार स्वरूप पचास हजार रुपये की राशि और एक खस्सी दिया गया. उप विजेता टीम को पैतीस हजार रुपये और एक खस्सी कमिटी की ओर से प्रदान की गई.  जबकि तीसरे से आठवें स्थान पाने वाले टीमों को भी पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-no-action-taken-in-jinco-india-company-partnership-dispute-sia-president-expressed-displeasure/">आदित्यपुर

: जिंको इंडिया कंपनी पार्टनरशिप विवाद में नहीं हुई कार्रवाई, सिया अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया

टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष जुम्बल देवगम , उपाध्यक्ष भगवान पाडेया , सचिव जगाम देवगम ,उपसचिव मंगल सिंह देवगम , कोषाध्यक्ष आरिल देवगम , मानकी देवगम स्थानीय मुंडा गुनाराम देवगम  की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर कांग्रेस के सिंगराय गोप , विश्वनाथ तामसोय , संतोष सिन्हा , रंजीत यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही