Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया के दूधियाशोल में फुटबॉल का महाकुंभ कल से, पेड़ों पर मचान बना दर्शक देखेंगे मैच, आईपीएल सा होता है नजारा

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में शनिवार से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का महाकुंभ शुरू होगा. दुधियाशोल के मारांग बुरु स्टेडियम में 58वें साल हो रहे इस आयोजन में आईपीएल की झलक दिखाई देगी. प्रतियोगिता को लेकर मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. उत्सव का माहौल है. आसपास के गांव के ग्रामीण मैच का आनंद उठाने के लिए मैदान से सटे साल जंगल में वृक्षों पर मचान बना रहे हैं. मैदान पर भी एक ओर सीढ़ीनुमा लकड़ी के बने गैलरी का निर्माण किया गया है. मैच के दौरान हर गोल पर चीयर्स गर्ल्स झूमेंगी और कलाकार छपल-छपल नृत्य करेंगे. दोनों डांस टीम के लिए अलग-अलग मंच बनाए गए हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 अगस्त को सुबह नौ बजे आतिशबाजी के साथ होगा. दर्शक मैदान में लगे दो स्क्रीन पर भी मैच का आनंद उठा सकेंगे. मैदान के पश्चिम दिशा में स्टेडियम, स्टेज, और दुकान बनाए गए हैं, उत्तर दिशा खाली है पूर्व दिशा और दक्षिण दिशा में साल जंगल हैं और साल वृक्षों पर ग्रामीणों ने मैच देखने के लिए लकड़ी से मचान बनाए हैं. http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/football-machan-1-300x206.jpg"

alt="" width="300" height="206" />

32 टीमें लेंगी भाग, दर्शकों को बांटा जाएगा मास्क

इस प्रतियोगिता के विजेता को स्वर्गीय श्याम प्रसाद सोरेन ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपए, उप विजेता को 1.80 लाख रु, तृतीय स्थान वाली टीम को 80 हजार रु और चतुर्थ स्थान की टीम को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. अन्य कई पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे. इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी. कमेटी के अध्यक्ष बासेत बास्के, सचिव कारू नाथ सोरेन, उपाध्यक्ष लीला राम सोरेन, सह सचिव टीका राम बेसरा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र बेसरा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू पूरी हो गई हैं. कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक इस गांव के करीब 50 युवा सरकारी नौकरी करते हैं. ऐसे युवा ही इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करते हैं. इस प्रतियोगिता का लुफ्त उठाने के लिए हजारों दर्शक जुटते हैं. कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार कमेटी ने दर्शकों को मास्क देने का निर्णय लिया है. दर्शक मास्क पहन कर फुटबॉल मैच का आनंद उठाएंगे. https://youtu.be/muTrrWnt_g0

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही