Search

फुटपाथ दुकानदारों ने बैठक कर तैयार की विरोध की रणनीति समेत बेरमो-बोकारो की कई खबरें

अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों की बैठक

Bokaro : सेल बोकारो के इस्पात नगर प्रशासन विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ रविवार को सिटी सेंटर में फुटपाथ दुकानदारों ने बैठक कर विरोध की रणनीति तैयार की. इस दौरान बोकारो के अन्य प्रभावित दुकानदारों के साथ शीघ्र ही नगर सेवा भवन का घेराव करने का निर्णय लिया गया. झुग्गी झोपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के बैनर तले हुई बैठक की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक सह आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने की. बैठक को संबोधित करते हुए कुमार राकेश ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात नगर के गरीब दुकानदारों को उजाड़ रही है. बोकारो विधायक और धनबाद सांसद को किसी गरीब से मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि एक भी गरीब दुकानदार को बिना पुनर्वास के उजाड़ना गैर-कानूनी है. पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत बिना पुनर्वास के शहरी क्षेत्र के किसी भी दुकान को उजाड़ने का प्रयास अवैध है. महासंघ ने पूर्व में भी लड़ाई लड़ी है और आगे भी जारी रहेगी. मौके पर महासंघ से जुड़े दुकानदार चट्टान सिंह, शेख मोईन, बिट्टू सिंह, आजाद कुमार, अनिल गुप्ता, मुन्ना कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार, सुरेंद्र लाल, विजय वर्णवाल, रफीक, छोटू, मिंटू कुमार, नरेश झा, हकेंद्र राय, सुरेश राय, मेवालाल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रदर्शनी मैच में सत्यम लेजेंट स्वांग ने प्रशासन एकादश को हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बेरमो : स्वांग स्थित नेहरू क्रीड़ा स्थल के मैदान में रविवार को खेले गये दोस्ताना टी- 20 टेनिस बॉल क्रिकेट मैच में सत्यम लेजेंट स्वांग की टीम ने प्रशासन एकादश टीम को 5 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए. हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करने के लिए सत्यम लेजेंट के सूरज यादव को मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया. विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द मैच व दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार सीसीएल कथारा क्षेत्र के कप्तान अशोक कुमार की ओर से दिया गया. जिसे असिस्टेंट कमांडेड शिवांशु शर्मा, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, स्वांग दक्षिणी के पूर्व मुखिया बिनोद कुमार पासवान, स्वांग लोकल सेल के कोषाध्यक्ष संधीर सिंह व स्वांग सीसीएल क्षेत्र के स्पोर्ट्स मैन देवनन्दन मुंडा ने प्रदान किया. मैच आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्कोरिंग करने के लिए रीतू व कविता को आजसू केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद प्रत्याशी राजेश विश्वकर्मा ने अपनी तरफ से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. अंपायर चंदन व विकास को सीआरपीएफ इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार ने नगद राशि देकर सम्मानित किया. विजेता टीम के कोच संधीर सिंह ने मैच जितने पर सत्यम लेजेंट टीम को एवं अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन एकादश को बधाई दी. मौके पर समाजसेवी दिग्विजय सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष कुमार उपस्थित थे.

दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति को हमेशा केंद्र में रखा : प्रकाश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/16-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बेरमो : गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा अंगवाली मंडल की ओर से चांदों पंचायत में मंडल प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह की उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गई. इस अवसर पर प्रकाश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना. दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है. उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता. जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे. इस अवसर पर वरूण नायक, आशीष नायक, अशोक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

कसमार में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/17-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कसमार (बोकारो) : कसमार प्रखंड भाजपा कमेटी की ओर से गांव चलो अभियान के तहत रविवार को कसमार चट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार तथा आदर्श पर केंद्र सरकार अंत्योदय को आधार मानकर काम कर रही है. सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है. इस दौरान बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित करें. इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे दीवाल लेखन एवं जनसंपर्क कर जानकारी दें. उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः मोदी सरकार को केंद्र में तीसरी बार स्थापित करना है. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, महामंत्री परमेश्वर नायक, आनंद महतो, उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद मुखर्जी, सहसंयोजक प्रताप सिंह, बूथ संयोजक एवं उपाध्यक्ष अनीश जायसवाल, शंकर सेन, जमुना सिंह, राजू पाल, समीर दे, वासुदेव पाल, सीताराम सिंह, महादेव सिंह, सुरेश दे, भोलानाथ पाल, बहादुर दे, शिवनाथ दे, नेपाल दे, रामलाल ठाकुर, अजय ठाकुर, सुरेंद्र महतो, कैलाश महतो व अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे.

रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाई

चिन्मय विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/18-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोकारो : चिन्मय विद्यालय बोकारो में चिन्मय एलुमिनी संगठन के द्वारा इंडियन रेड क्राॅस समिति के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 66 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर में चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय के अध्यक्ष बिश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप प्राचार्य नरमेंन्द्र कुमार एवं एलुमिनी संगठन के अध्यक्ष रंजीत, सचिव शशिकांत सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया.

सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकगण एवं एलुमिनी संगठन के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. बताया कि रक्तदान के माध्यम से समाज के लोगों में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर उनमें मानवता के प्रति जागरुकता लाना शिविर का मुख्य उद्देश्य था. आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती एवं विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने सबसे पहले रक्तदान कर सभी रक्त वीरों का मनोबल बढ़ाया एवं रक्तदान करने आए सभी रक्त वीरों को प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर संजीव मिश्रा , सेवल गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, सोनाली गुप्ता, चंदन भाटिया, अंशु, प्रवीण सिंह, डॉ. पल्लव , अजय, रजनीश चौधरी, रणविजय ओझा, रणधीर नारायण, प्रवीण कुमार सिन्हा, श्रेया गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव, नेहा सिंह, प्रतिभा, आभा सिंह, दिनेश कुमार सहित अन्य रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाई और अन्य सभी लोगों से रक्तदान की अपील की. शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ. यू मोहंती एवं उनकी टीम के साथ साथ अन्य शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/changes-in-train-operations-many-trains-cancelled-many-routes-changed/">पलामू

: ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, जानिये कारण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp