Search

 
 
 

कर्नाटक विस चुनाव का बिगुल बजने को तैयार, Election Commission की टीम बेंगलुरु पहुंची

 
Bengaluru : विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम आज गुरुवार को बेंगलुरु पहुंची. कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर आये इस दल में चुनाव आयुक्त अनूप चन्द्र पांडेय और अरुण गोयल भी शामिल हैं. बता दें कि राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजधानी पहुंचने के बाद दल के सदस्यों ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों के साथ विकास सौध (सभा) में बैठक की. इसे भी पढ़ें : केसीआर">https://lagatar.in/kcrs-daughter-will-present-before-e-d-on-march-11-said-e-d-reaches-before-modi-in-electoral-states/">केसीआर

की बेटी के कविता 11 मार्च को ED के समक्ष पेश होंगी, कहा, चुनावी राज्यों में मोदी से पहले ईडी पहुंच जाती है

आयोग की टीम विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी

खबरों के अनुसार आयोग की टीम विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी और उनके सुझाव व विचार जानने के अलावा उनकी शिकायतें भी सुनेगी. यह दल शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी समावेशी चुनाव और चुनावी सम्प्रभुता में भाग लेगा. निर्वाचन आयोग का यह दल चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए 10 मार्च को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही