Search

डिप्लोमा-इन-फार्मेसी में नंबरों के रिटोटलिंग के लिए प्रति विषय देने होंगे 300 रुपये फीस

Ranchi: डिप्लामो-इन-फार्मेसी के रिजल्ट प्रकाशित करने के बाद परीक्षा समिति ने रिटोटलिंग के लिए प्रति विषय 300 रुपये फीस निर्धारित किया है. साथ ही मार्कशीट में किसी भी तरह की गलती सुधारने के लिए आवेदन देने की अंतिन तिथि 8-4-2026 निर्धारित है. परीक्षा समिति ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
 
परीक्षा समिति द्वारा जारी किये गये आदेश में कहा गया कि अगर किसी छात्र को अपने नंबरों का रिटोटलिंग कराना होगा तो उसे प्रति विषय 300 रुपये की दर से फीस देना होगा. फीस की रकम डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट के सहारे देना होगा. 

छात्रों को डिमांड ड्राफ्ट के साथ रिटोटलिंग के लिए अपना आवेदन अपने कॉलेज में जमा करना होगा.  प्राचार्य द्वारा इसे परीक्षा समिति के अग्रसारित किया जायेगा. 8-4-2026 की शाम पांच बजे के बाद परीक्षा समिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. अगर किसी छात्र के मार्कशीट में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि में किसी तरह की गलती हो तो सुधार के लिए कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा समिति को आवेदन भेजा जायेगा. 

गलती सुधारने के लिए भी परीक्षा समिति में 8-4-2026 की शाम बजे तक ही आवेदन स्वीकार किया जायेगा. इस निर्धारित तिथि के बाद किसी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही