Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी में विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों को इस साल अब तक नहीं मिला ग्रांट, 3 साल से नहीं मिल रहा पानी का पैसा

Advertisement
Advertisement
Jayantey Vikash Ranchi: शहर में विकास कार्य को पूरा करने के लिए मिलने वाला ग्रांट पिछले एक साल से  जनप्रतिनिधियों को नहीं मिला है. पानी का पैसा पिछले 3 साल से नहीं मिल रहा. 2019, 20, 21 और 22 में भी अब तक भुगतान नहीं हो पाया है. बताते चलें कि नगर विकास विभाग की तरफ से जनप्रतिनिधियों के लिए जैसे कि मेयर,विधायक,डिप्टी मेयर,पार्षद के हिस्से शहर में विकास का काम करने को लेकर ग्रांट आता है, जो इस साल अब तक नहीं आया. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/violence-case-ranchi-police-raided-42-houses-simultaneously-picked-up-29-suspects/">हिंसा

मामला : रांची पुलिस ने एक साथ 42 घरों में मारा छापा, 29 संदिग्धों को उठाया

एक वित्तीय वर्ष में 40-50 लाख नागरिक सुविधा के रूप में हर पार्षद को मिलता है

पार्षद ओमप्रकाश ने बताया कि पानी का पैसा पिछले 3 साल से नहीं मिल रहा है. इस साल नागरिक शुल्क और शहर पथ निर्माण में भी अब तक पैसा नहीं मिला है. एक वित्तीय वर्ष में 40-50 लाख नागरिक सुविधा के रूप में हर पार्षद को मिलता है. कुल मिलाकर 30-32 करोड़ का भुगतान सभी को हर साल होता है. वहीं शहर पथ निर्माण को लेकर 25-30 लाख हर पार्षद को मिलता है. बताते चलें कि पैसों का बंटवारा सभी में सामान्य ही होता है. जनसंख्या के आधार पर थोड़ा बहुत फर्क रहता है. एक साल में दो टर्म में राशि का भुगतान किया जाता है. ओमप्रकाश ने आगे कहा कि सरकार को पानी का पैसा देना चाहिए, जिससे आम जनता को राहत पहुंचाया जा सके. जनता सबसे ज्यादा पानी की समस्या को लेकर परेशान है. विधायक, पार्षद, डिप्टी मेयर अपनी तरफ से आम जनता को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-governor-summons-dgp-adg-dc-and-ssp/">रांची

हिंसा: राज्यपाल ने DGP,ADG, DC और SSP को किया तलब

इस वर्ष का ग्रांट नहीं मिलने के कारण शहर में रूका विकास कार्य : डिप्टी मेयर

इस मुद्दे पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि इस वर्ष का ग्रांट नहीं मिलने के कारण शहर में विकास का कार्य रूक गया है. लगातार नगर विकास विभाग से संपर्क किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द ग्रांट का भुगतान हो. हमारे कार्यकाल में भी कम समय बचा है, तो जल्द भुगतान हो ताकि जनता के लिए विकास का कार्य हो सके. इस मुद्दे को लेकर नगर विकास विभाग के सचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही