Search

 
 
 

हजारीबाग: आजादी के बाद पहली बार अहरी गांव पहुंचा कोई सांसद

 
Hazaribagh: आज़ादी के बाद पहली बार कोई सांसद अहरी गांव पहुंचा. इससे ग्रामीण बेहद उत्साहित और खुश दिखे. यह गांव बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत में है. यहां अनुसूचित जाति और जनजाति के करीब 50 घर हैं और इसकी आबादी करीब 500 है. पहाड़ी क्षेत्र से घिरे इस गांव में आने के लिए उबड़- खाबड़, पथरीले और दुर्गम रास्ते हैं. आजादी के इतने वर्षों बाद भी यहां के ग्रामीणों को जर्जर सड़क, बिजली की समस्याओं से जूझना पड़ता है. माध्यमिक स्कूल और स्वच्छ पेयजल की मांग के साथ ग्रामीण किसी जननेता के सुध लेने की आस में टकटकी लगाए हुए थे. अंततः ग्रामीणों का इंतजार खत्म पूरा हुआ और उनके गांव में क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे.

लोगों ने अपने तरीके से सांसद का स्वागत किया

सांसद के आने की आहट मात्र से ही गांव के संपूर्ण लोग एकजुट हो गए. भावुक होकर लोगों ने अपने तरीके से सांसद का आवभगत किया. कोई सूखे महुवा का फल लेकर तो कोई बिस्किट- मिक्सचर लेकर तो कोई पानी लेकर उनके आतिथ्य सत्कार में जुट गया. कई ग्रामीणों की आंखों खुशी से डबडबा गई तो कई नाचने- झूमने लगे. माता- बहनें अपने बच्चों के साथ तालियां बजा रही थीं. इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण में ग्रामीणों की आंखों में उनके जीवन में एक नई उम्मीदों की किरण दिखाई दे रही थी. पहली बार इस गांव के बूथ से भाजपा ने बीते लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और लोगों ने इसी उम्मीद के साथ मनीष जायसवाल को अपना मत दिया था कि उनके लिए वे रहनुमा बनकर उनके बीच आयेंगे. हुआ भी ऐसा ही.

प्रेम और भक्ति देख भावुक हो गए मनीष जायसवाल 

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद बनने के महज़ कुछ महीने बाद ही मनीष जायसवाल इस गांव के लोगों से मिलने पहुंचे और गांव के लोगों का अपनत्व भरा प्रेम और अनन्य भक्ति देख वे भी भावुक हो गए. उन्होंने गांव के सभी प्रमुख जनों को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मान किया और उनके लिए एक नया सबेरा लाने का वादा किया. कहा कि आप जनता के अपार समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ने ही मुझे इस काबिल बनाया है कि आपके सुख दुख में भागीदार बन सकूं. मैंने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि मैं आपका बेटा और भाई बनकर आपके बीच रहूंगा और क्षेत्र के विकास के साथ लोगों के उत्थान के लिए कार्य करूंगा. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही