Search

आर्टिलरी रेजीमेंट में पहली बार पांच महिला अफसर शामिल, चलायेंगी तोप और रॉकेट

NewDelhi : भारतीय सेना ने आर्टिलरी (तोपखाना) रेजीमेंट में पहली बार पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है. इनमें लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुदगिल और लेफ्टिनेंट आकांक्षा का नाम शामिल है. ये पांचों महिला अधिकारी आर्टिलरी रेजीमेंट में रॉकेट, तोप, मीडियम, फील्ड , सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन (SATA) और अन्य उपकरणों को चलायेंगी. इस रेजिमेंट में 19 पुरुष अधिकारियों को भी शामिल किया गया है.

तीन को चीन और दो को पाकिस्तान की सीमा पर किया गया तैनात

सैन्य सूत्रों के अनुसार, तीन महिला अधिकारियों को चीन के साथ लगती सीमाओं पर तैनात टुकड़ियों में नियुक्त किया गया है. जबकि दो अन्य महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ अग्रिम सीमा के समीप ‘‘चुनौतीपूर्ण स्थानों’’ पर तैनात किया गया है. लेफ्टिनेंट महक सैनी को एक SATA रेजिमेंट में, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट अदिति यादव को फील्ड रेजिमेंट में, लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल को एक मीडियम रेजिमेंट में और लेफ्टिनेंट आकांक्षा को एक रॉकेट रेजिमेंट में कमीशन मिला है.
इसे भी पढ़ें : बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-jawahar-yadav-father-deceased-uday-yadav-applied-for-a-copy-of-cbis-closure-report/">बकोरिया

कांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी के लिए मृतक उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने दिया आवेदन

संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेकर रैंक प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया

बता दें कि आर्टिलरी रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में अपनी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की. पासिंग आउट परेड के समापन के बाद युवा महिला कैडेटों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली और अपना रैंक प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अदोष कुमार, कर्नल कमांडेंट और आर्टिलरी के महानिदेशक (नामित) सहित सीनियर ऑफिसर ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें : बाहुबली">https://lagatar.in/bahubali-mukhtar-ansari-sentenced-to-10-years-fined-5-lakhs/">बाहुबली

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना

सेनाध्यक्ष ने जनवरी में लिया था निर्णय, केंद्र ने दी थी मंजूरी

बता दें कि आर्टिलरी रेजिमेंट में महिला अधिकारियों की तैनाती भारतीय सेना में चल रहे परिवर्तन का प्रमाण है. जनवरी में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आर्टिलरी रेजिमेंट में महिला अधिकारियों को शामिल करने की घोषणा की थी. बाद में सरकार ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी. ये पांच महिला अधिकारियों का फर्स्ट बेंच है,जिन्हें आर्टिलरी में कमीशन दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-43-new-patients-found-in-24-hours-68-recovered/">झारखंड

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 43 नये मरीज, 68 हुए स्वस्थ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp