Search

 
 
 

पलामू में पहली बार 5 इंजीनियर आईएएस अफसरों के हाथ में प्रशासन की कमान

 
Sanjeet Yadav Palamu : वैसे तो जिले में दो आईएएस अधिकारी होते हैं. लेकिन झारखंड का पलामू एक ऐसा जिला है जिसे पांच बड़े आईएएस अधिकारी चला रहे हैं. खास बात यह है कि वो सभी पांचों आईएएस अधिकारी इंजीनियर भी हैं सभी आईएएस अधिकारी अलग-अलग विभाग संभाल रहे हैं. पलामू जिला कभी नक्सल प्रभावित हुआ करता था. यहां पर अधिकारी आने से डरते थे. लेकिन समय बदलता गया और आज पलामू में पांच आईएएस अधिकारी प्रशासन की कमान संभाल रहे हैं. जिले में डीसी, डीडीसी, नगर आयुक्त, हुसैनाबाद एसडीएम और एक प्रशिक्षु आईएएस तैनात हैं. 1.आईएएस शशि रंजन पलामू डीसी के पद पर हैं.  2.आईएएस जुनैद हुसैन नगर आयुक्त का प्रभार संभाल रहे हैं. 3.आईएएस रवि आनंद डीडीसी के पद पर हैं. 4 .आईएएस आशीष गंगवार हुसैनाबाद एसडीएम के पद पर हैं.  5. वहीं आईएएस रवि प्रशिक्षु आईएएस के तौर पर पलामू में हैं और वह फिलहाल एडिशनल कलेक्टर का प्रभार संभाल रहे हैं. इन सभी आईएएस अधिकारी IIT और NIT से इंजीनियरिंग किए हुए हैं. सभी इंजीनियर भी हैं. इसे भी पढ़ें : घने">https://lagatar.in/dense-fog-hits-many-flights-and-trains-delayed-delhi-airport-packed-with-passengers/">घने

कोहरे की मार, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों से खचाखच भरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही