Search

देश में पहली बार ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म, केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

LagatarDesk : केरल के ट्रांसजेंडर कपल ने बच्चे को जन्म दिया है. कपल ने खुद इस बात की जानकारी दी है. देश में यह पहला मामला है, जब किसी ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बने हैं. हालांकि कपल ने बच्चे की लैंगिक पहचान साझा नहीं की. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कपल को फोन पर बधाई दी है. वीना जॉर्ज ने कहा कि अगली बार जब वह कोझिकोड आयेंगी तो उनसे मिलेंगी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/24-hour-monitoring-will-be-done-on-transporting-illegal-liquor-in-ranchi-ssp-issued-order/">रांची

में 24 घंटे रखी जायेगी अवैद्य शराब की ट्रांसपोर्टिंग पर नजर, एसएसपी ने जारी किया आदेश)

कपल ने बच्चे की लैंगिक पहचान बताने से किया इनकार

बता दें कि कोझिकोड के रहने वाले ट्रांस कपल जिया और जहाद ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की थीं. अब कपल ने अपने माता-पिता बनने की खबर शेयर की है. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि 8 फरवरी को 9:37 बजे बड़े इंतजार के बाद हमारा सपना पूरा हुआ. खुशी के एहसास के साथ मेरी बाहों में उसका आना अच्छा लगा. आप सभी का शुक्रिया. हालांकि कपल ने बच्चे की लैंगिक पहचान साझा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस बात को वो अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-during-chain-snatching-criminals-shot-4-people-including-woman/">पटना

: चेन स्नैचिंग के दौरान अपराधियों ने महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली

डिलीवरी के लिए बनाया गया था डॉक्टरों का विशेष पैनल

मालूम हो कि जाहद की डिलीवरी के लिए डॉक्टरों का एक विशेष पैनल बनाया गया था और दोनों को एक अलग कमरा दिया गया था. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से भी बात की थी. जॉर्ज ने बच्चे और जाहद दोनों के सभी उपचार निशुल्क करने के निर्देश दिये थे. जिया ने पार्टनर जहाद के आठ महीने की प्रेग्नेंट होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि जहाद आठ महीने से प्रेग्नेंट है. हम मां बनने के मेरे सपने और पिता बनने के उसके ख्वाब को साकार करने वाले हैं. आठ महीने का बच्चा अब (जहाद के) पेट में है. हमें जो पता चला है, उसके अनुसार यह भारत में पहली ट्रांस पुरुष की प्रेग्नेंसी है. इसे भी पढ़ें : चॉकलेट">https://lagatar.in/chocolate-day-today-giving-chocolate-to-partner-will-bring-sweetness-in-the-relationship/">चॉकलेट

डे आज, पार्टनर को चॉकलेट देने से रिश्ते में आयेगी मिठास

जिया और जहाद ने बदला था अपना जेंडर

जिया और जहाद ने सर्जरी के जरिये कपल ने जेंडर बदलवाया था. जन्म से पुरुष जिया ने स्त्री बनने का फैसला किया था और जन्म से स्त्री जहाद ने पुरुष बनने की ठानी थी. जेंडर बदलने वाली सर्जरी हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाद को पुरुष बनाने की सर्जरी के दौरान गर्भाशय और कुछ विशेष अंगों को नहीं निकाला गया था. इसी वजह से जहाद ने गर्भधारण किया था और आखिरकार एक बच्चे को जन्म दिया. कपल बीते तीन साल से साथ रह रहा है. इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/7-days-ultimatum-160-crore-bay-account/">7

दिनों का अल्टीमेटम, 160 करोड़ ‘बे’ हिसाब, सुबह- शाम चलाएं वाहन चेकिंग अभियान, हजारीबाग में गजराज ने 3 को मार डाला समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp