Search

 
 
 

42 साल में पहली बार रांची यूनिवर्सिटी के डीएसडब्लू सेक्शन का हो रहा रेनोवेशन

 
Shubham Kishor Ranchi :   रांची यूनिवर्सिटी के डीन स्पोर्ट्स वेलफेयर (डीएसडब्लू) सेक्शन में रेनोवेशन का कार्य चल रहा है. लगभग 42 साल में पहली बार डीएसडब्लू को व्यवस्थित किया जा रहा है. डीएसडब्लू सेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स बिल्डिंग में है, जो रांची यूनिवर्सिटी परिसर में है. बता दें कि इस बिल्डिंग का निर्माण रांची यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस के रूप में हुआ था. इसके बाद इस बिल्डिंग में डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स को शिफ्ट किया गया. डीएसडब्लू सेक्शन के डॉ सुदेश साहू ने बताया कि रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के दूरदर्शी सोच से इस सेक्शन का कायाकल्प हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस सेक्शन को व्यवस्थित किया जा रहा है. रांची यूनिवर्सिटी ने खेल प्रतियोगियों में कई ट्रॉफी हासिल की है. इन ट्रॉफी के लिए अलग से शो केस बन रहा है, ताकि पुरानी ट्रॉफी को संजोकर रखा जाये और आज के खिलाड़ी उसे देख सकें.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-18-14.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-982882" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-18-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

5 दिसंबर को नैक की टीम करेगी रांची यूनिवर्सिटी का दौरा

नैक की पांच सदस्यीय टीम पांच दिसंबर को रांची यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करेगी. चार दिसंबर को नैक की टीम रांची पहुंच जायेगी. नैक टीम के दौरे को लेकर रांची यूनिवर्सिटी का कायाकल्प किया जा रहा है. बिल्डिंग की रिपेयरिंग से लेकर खेल के मैदान को अच्छे से तैयार किया जा रहा है. कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने नैक विजिट को लेकर विवि के सभी अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को अपनी तैयारी जारी रखने का निर्देश दिया है. बता दें कि रांची यूनिवर्सिटी को वर्ष 2017 में नैक विजिट के बाद बी प्लस प्लस ग्रेड मिला था. जिसकी अवधि 2022 में ही समाप्त हो गयी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही