Shubham Kishore Ranchi: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) की स्थापना 1958 में हुई थी. लगभग 66 साल में पहली बार ऐसा मौका है जब एचईसी मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहरेगा. मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्यालय में कोई भी तैयारी नहीं है. एचईसी के अफसरों व कर्मचारियों का आंदोलन 9वें दिन भी जारी रहा. जिसके कारण यहां का कामकाज ठप रहा. एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने मुख्यालय के साथ गेस्ट हाउस में भी एचईसी के आलाकमान को खदेड़ दिया है. [caption id="attachment_838296" align="aligncenter" width="771"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/webform7-51.jpg"
alt="" width="771" height="578" />
शांति हवन पाठ करते एचईसी कर्मी[/caption]
शांति हवन पाठ किया गया
गुरूवार को एचईसी में एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने शांति हवन पाठ किया गया. मुख्यालय के सामने सभी ने हवन करके प्रबंधन और सरकार का सदबुद्धि देने की कामना की. इसमें पूर्व उपमहापौर और हटिया विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव शामिल हुए. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार एचईसी पर बिल्कुल ही ध्यान नहीं दे रही है. केंद्र सरकार के लिए वर्किंग जॉब प्रोवाइड करना, एक स्पेशल पैकेज देना आसान बात है. लेकिन सरकार की मंशा ऐसी नहीं है. वहीं मजदूरों ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एचईसी में लाने और इस मुद्दे को उन तक पहुंचाने का आग्रह किया. जिसपर अजयनाथ शाहदेव ने इन बातों को राहुल गांधी तक पहुंचाने कि बात कही. इसके बाद सभी ने मजदूर कैंटिन में सभी ने भात और सब्जी पकाकर खाया.
पीएम मोदी का करेंगे विरोध
एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के नेता भवन सिंह ने 11 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के रांची दौरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा की मजदूरों की लड़ाई है लड़ते लड़ते शहीद हो जाएंगे या तो सरकार को शहीद करा देंगे. उन्होंने कहा की रांची आने पर एचईसी एरिया में प्रवेश नहीं करने देंगे. एचईसी को लेकर अगर घोषणा करके आएंगे तक ठीक नहीं तो प्रभात तारा मैदान में उनका कार्यक्रम नहीं होने देंगे. एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, अस्थायी कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्युअल नहीं हो जाता, तबतक आंदोलन जारी रहेगा. कार्यक्रम में समिति में शामिल एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय सिन्हा व शुभाष चौधरी, हटिया मजदूर यूनियन के महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, भवन सिंह, हरेंद्र यादव, हटिया कामगार यूनियन के एमपी रामचंद्र, आरके शाही, अर्जुन राम, सुंदर स्वामी, अमरेंद्र कुमार, सप्लाई संघर्ष समिति के दिलीप सिंह, मनोज पाठक, वाई त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, हटिया मजदूर लोक मंच के रामकुमार नायक, कमल महली, चिराग बारला, सुनील तिर्की और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के गिरिश चौहान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment