Search

 
 
 

इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कृष्णा बरहपुरिया चेयरमैन और सुरेंद्र प्रसाद बने वाइस चेयरमैन

 
Koderma : जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक बैठक झुमरीतिलैया स्थित छाबड़ा लॉज में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छावड़ा और संचालन सचिव दिनेश सिंह ने किया. बैठक में सत्र 2022-23 में हुए जिले की सारी क्रिकेट गतिविधियों के सफल संचालन पर खुशी व्यक्त की गई. वहीं सत्र 2023-24 के लिए इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत सितंबर माह में करने की बात रखी गई. सर्वसम्मति से स्कूल टूर्नामेंट के लिए चेयरमैन कृष्णा बरहपुरिया को बनाया गया, वहीं वाइस चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद बने. बैठक में यह तय हुआ कि स्कूल के टीमों की रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 अगस्त से 31 अगस्त तक है. इस अवधि में स्कूल रजिस्ट्रेशन फॉर्म छाबड़ा लॉज से प्राप्त कर सकते हैं. सचिव दिनेश सिंह और नव चयनित टूर्नामेंट चेयरमैन कृष्णा बरहपुरिया ने कहा कि जिले में कोई भी संचालित टूर्नामेंट जेएससीए के नियम व शर्तों पर आधारित केडीसीए द्वारा दिए गए प्रारूप से ही किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अंडर 14 के लिए जन्मतिथि 1 सितंबर 2009 या उसके बाद का जन्म होना चाहिए और अंडर 16 के लिए जन्मतिथि 1 सितंबर 2008 या उसके बाद का होना चाहिए. अध्यक्ष अमरजीत सिंह छावड़ा और कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्कूल का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा. बैठक में अमरजीत सिंह छावड़ा, दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, कृष्णा बरहपुरिया, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सोनू खान, ओम प्रकाश, सुरेंद्र प्रसाद, कुंदन राणा, बसंत सिंह आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बड़कागांव">https://lagatar.in/more-than-200-women-became-unemployed-due-to-factory-closure-in-barkagaon/">बड़कागांव

 में फैक्ट्री बंद होने से 200 से अधिक महिलाएं हुईं बेरोजगार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही