Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फारबिसगंज: BJP विधायक के बेटे की शादी में उड़ी गाइडलाइन की धज्जियां, क्या यही है नाइट कर्फ्यू?

Advertisement
Advertisement

Araria: बिहार सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नाइट कर्फ्यू लगाया है. शादी समारोहों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी है. लेकिन बीजेपी विधायक के बेटे की शादी में ही कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ीं. मामला अररिया का है, जहां फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी के बेटे प्रेम केसरी की शादी थी. शादी में न तो नाइट कर्फ्यू का पालन किया गया और न ही अधिकांश लोग मास्क लगाकर पहुंचे.
कई सांसद, विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने इस शादी समारोह में हिस्सा लिया. नाइट कर्फ्यू होने के बावजूद देर रात तक पार्टी में लोग शामिल हुए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बिना मास्क के आये थे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं थी

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि शादी समारोह में आये अधिकांश लोगों ने न तो मास्क ही लगाया था और न ही शारीरिक दूरी का ही पालन किया. नीतीश सरकार ने अभी नाइट कर्फ्यू लगाया है और रात 9 बजे से पहले शादी समारोह संपन्न कराने का निर्देश जारी किया है. लेकिन इस शादी में रात भर लोग आते रहे.

एक दिन पहले भी हुई थी डांस पार्टी

एक दिन पहले रविवार को भी पूरी रात डांस पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें विधायक के पुत्र समेत सैकड़ों लोगों ने जमकर डांस किया. शादी कार्यक्रम के दौरान नाइट कर्फ्यू को तोड़ने पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

विधायक ने आरोप को बताया बेबुनियाद

इस मामले पर विधायक ने कहा कि शादी में पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन का पालन किया है. उनके परिवार के ही अधिकांश लोग शादी में शामिल थे. सिर्फ कुछ ही गेस्ट बाहर से आये थे. लड़की पक्ष से सिर्फ 26 लोग भी आये थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही