Search

 
 
 

पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान

 
Ranchi:  जिस तरह से तापमान तेजी से गिर रहा है, उससे राजधानी समेत पूरे राज्य में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. शुक्रवार को राजधानी का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब 6 डिग्री कम है. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह इस सीजन में सबसे ठंडी सुबह रही. जबकि राज्य में सबसे ठंडा शहर मेदनीनगर रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा. इसे भी पढ़ें -ठंड">https://lagatar.in/how-harmful-is-your-cars-blower-in-cold-weather/7479/">ठंड

के मौसम में कितना नुकसानदेह है आपके कार का ब्लोअर

मौसम बदला और कनकनी बढ़ी

बादल छंटने और मौसम में बदलाव के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में कनकनी बढ़ गई है. रांची, मेदनीनगर, जमशेदपुर,  बोकारो और चाईबासा सहित अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ चुका है. रांची का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे है. जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उससे राजधानी में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान 8 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्सों में कोहरा छा सकता है. ऐसे में सुबह की कनकनी में वृद्धि हो सकती है. उनके अनुसार गत दिनों आसमान में छाए बादल और रांची, बोकारो समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ी है. इसके कारण अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है. लोगों को बदलते मौसम से सावधान रहने की जरुरत है. इसे भी पढ़ें -बदलते">https://lagatar.in/take-care-of-your-health-with-the-changing-season/5494/">बदलते

मौसम के साथ सेहत का रखें ख्याल

सर्द हवा से बढ़ेगी सिहरन

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छंटने के बाद पलामू और संथाल परगना सहित राज्य के उत्तरी जिलों में सुबह के दौरान कुहासा छा सकता है. इससे सुबह की कनकनी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि देश के उत्तरी भागों से सर्द हवाएं सीधे झारखंड आ रही हैं. इस कारण अधिकतम तापमान 23 डिग्री के करीब रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शहर                डिग्री सेल्सियस रांची                8.6 जमशेदपुर       14.9 डाल्टनगंज       7.9 बोकारो           9.6 चाईबासा       13.2 इसे भी पढ़ें -सर्दियों">https://lagatar.in/troubled-by-joint-pain-in-winter-your-diet-can-be-the-solution/10818/">सर्दियों

में जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? आपका आहार बन सकता है निदान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही